नियुक्ति की मांग को लेकर प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षु शिक्षक सरकार के खिलाफ फिर एक बार लामबंद हो गए हैं। मंगलवार को सपा मुख्यालय का घेराव कर प्रशिक्षु शिक्षकों ने नारेबाजी कर कड़ा विरोध जताया। थोड़ी देर बाद पुलिस द्वारा खदेड़े जाने पर प्रदर्शनकारियों ने गांधी प्रतिमा स्थल पर डेरा डाल दिया।
टीइटी संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर विभिन्न जिलों से आए प्रशिक्षु शिक्षिकों ने एकत्र होकर विक्रमादित्य मार्ग स्थिति सपा मुख्यालय पर सरकार विरोधी नारेबाजी कर उपेक्षा का आरोप लगाया। इस बीच पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर हल्का बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा स्थल पर डेरा डाल दिया। धरने का नेतृत्व मोर्चा अध्यक्ष डॉ. एमपी सिंह ने किया। उन्होंने सरकार पर कोर्ट की अवमानना करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार प्रदर्शन करने के बाद भी सरकार की कान में जूं तक नहीं रेंग रही है। प्रशिक्षण हासिल करने के बाद भी अब तक 839 प्रशिक्षुओं को नियुक्ति नहीं दी जा सकी है। इससे उनका परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच गया है। लेकिन इस ओर कोई भी ध्यान नही दे रहा है। धरने में कपिल यादव, अरविंद यादव व सुशील यादव सहित कई लोग उपस्थित रहे
No comments:
Write comments