शिक्षा में नवाचार विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित हुई। इसका शुभारंभ प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी ने किया।
प्रशिक्षक अरुणोश तिवारी ने सभी को नए तरीके से बच्चों को पढ़ाने के लिए प्रेरित किया। कहा इससे बच्चों की समझ भी विकसित हो सकेगी। जिलाध्यक्ष नीलमणि ने कहा कि सकारात्मक सोच से शिक्षा में क्रांति लायी जा सकती है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम रामचंद्र शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान में संपन्न हुआ। इसमें कुल 254 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान सतेंद्र पाल सिंह, रामानुज तिवारी, राज कुमार शर्मा, संदीप वर्मा, रानी तिवारी, अवनीश श्रीवास्तव, देवेंद्र खरे, संजय सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
No comments:
Write comments