DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बागपत बाँदा बांदा बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लख़नऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Friday, December 3, 2021

माध्यमिक : नई शिक्षक भर्ती के लिए मांगी रिक्त पदों की जानकारी, 12 दिसंबर तक रिक्त पदों की संख्या पोर्टल पर करना होगा अपलोड, देखें आदेश

दिनांक 01 दिसम्बर 2021 से उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड, प्रयागराज द्वारा विकसित अधियाचन पोर्टल के माध्यम से वर्ष 2022 के अधियाचन भेजने विषयक।



माध्यमिक : नई शिक्षक भर्ती के लिए मांगी रिक्त पदों की जानकारी, 12 दिसंबर तक रिक्त पदों की संख्या पोर्टल पर करना होगा अपलोड, देखें आदेश


प्रयागराज : उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव की अधिसूचना से पहले सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक, प्रवक्ता और प्रधानाचार्यों की एक और भर्ती शुरू होने जा रही है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को पत्र लिखकर तीन से 12 दिसंबर तक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से रिक्त पदों की जानकारी (अधियाचन) अपलोड करने का निर्देश दिया है।


अधियाचन भेजने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 8468007598 भी जारी किया गया है। खास तौर से सलाह दी गई है कि ध्यानपूर्वक परीक्षण के बाद सत्यापित अधियाचन ही भेजा जाए। साथ ही यह सुनिश्चित कर लें कि जनपद से भेजे गए रिक्त पदों के अलावा कोई और पद रिक्त नहीं है। इस बाबत एक प्रमाण पत्र भी चयन बोर्ड को देना होगा। ताकि आगे चलकर अगर कोई जानकारी गलत निकलती है तो उसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक ही जिम्मेदार हों।



No comments:
Write comments