DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बागपत बाँदा बांदा बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लख़नऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Tuesday, December 28, 2021

परीक्षा पे चर्चा 2022 : छात्रों और अभिभावकों को पीएम मोदी से संवाद करने का मिलेगा मौका, रजिस्ट्रेशन आज से शुरू

परीक्षा पे चर्चा 2022 : छात्रों और अभिभावकों को पीएम मोदी से संवाद करने का मिलेगा मौका, रजिस्ट्रेशन आज से शुरू



पिछले साल सत्र के दौरान विभिन्न छात्रों के सवालों के जवाब दिए गए थे। ऐसे में किसी खास विषय को पसंद नहीं करने पर पूछे गए सवालों में से एक का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि कुछ विषयों को पसंद न करना या कमजोर होना ठीक है।


परीक्षा पे चर्चा 2022: छात्रों और अभिभावकों को पीएम मोदी से संवाद करने का मिलेगा मौका, रजिस्ट्रेशन कल से शुरू'परीक्षा पे चर्चा 2022' का शेड्यूल निर्धारित हो गया है। इसके अनुसार, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया कल से शुरू हो रही है।


नई दिल्ली : 'परीक्षा पे चर्चा 2022' का शेड्यूल निर्धारित हो गया है। इसके अनुसार इस प्रोगाम के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया एक दिन बाद यानी कि 28 दिसंबर, 2021 से शुरू होगा और 20 जनवरी, 2022 तक चलेगा। ऐसे में 9वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को सलाह दी जाती है कि, वे इस अवधि के दौरान आवेदन कर दें। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट https://www.mygov.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। 


वहीं ‘परीक्षा पे चर्चा’ 2022 की तारीख और समय की घोषणा अभी नहीं की गई है। हालांकि, यह फरवरी के महीने में होने की उम्मीद है, क्योंकि कई राज्यों में बोर्ड परीक्षाएं मार्च 2022 में होने वाली हैं। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि यह प्रोगाम फरवरी माह में हो सकता है। वहीं इस प्रोगाम से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट mygov.in पर विजिट कर सकते हैं।


बता दें, पिछले साल, देश में COVID 19 महामारी की चपेट में आने के कारण इस आयोजन को 7 अप्रैल, 2021 तक के लिए टाल दिया गया था। वहीं कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कहा था कि, "अगर हम छात्रों पर दबाव कम करेंगे, तो उनका परीक्षा का डर भी कम होगा। माता-पिता को अपने बच्चे की क्षमता को समझना चाहिए और उनकी ताकत पर ध्यान देना चाहिए। माता-पिता को छात्रों के लिए एक स्वस्थ वातावरण बनाना चाहिए।



वहीं पिछले साल सत्र के दौरान विभिन्न छात्रों के सवालों के जवाब दिए गए थे। ऐसे में किसी खास विषय को पसंद नहीं करने पर पूछे गए सवालों में से एक का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि, "कुछ विषयों को पसंद न करना या कमजोर होना ठीक है, लेकिन उन्हें विफलता बिंदु न समझें। सफल लोग वे होते हैं, जो अपनी ताकत पर ध्यान केंद्रित करते हैं। इसके अलावा, कठिन विषयों पर ध्यान देना चाहिए और उन्हें एक चुनौती के रूप में लेना चाहिए।" वहीं परीक्षा पे चर्चा 2022 पर अधिक अपडेट प्राप्त करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट का विजिट करते रहें।

No comments:
Write comments