DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बागपत बाँदा बांदा बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लख़नऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Friday, February 10, 2023

848 राजकीय विद्यालयों को मिला A ग्रेड, प्रयागराज-गोरखपुर में कोई A ग्रेड स्कूल नहीं

848 राजकीय विद्यालयों को मिला A ग्रेड, प्रयागराज-गोरखपुर में कोई A ग्रेड स्कूल नहीं



राजकीय स्कूलों को विकसित करने की तमाम कवायद के बाद भी पूरे प्रदेश में सिर्फ 36.9 फीसदी स्कूलों को ही ए ग्रेड हासिल हुआ है। स्कूल ग्रेडिंग एनालाइसिस रिपोर्ट में यह आकंड़ा सामने आया है। प्रदेश के तमाम जिलों में तो एक भी स्कूल को ए ग्रेड नहीं मिला है। बरेली मंडल में सिर्फ एक राजकीय हाईस्कूल  को ए ग्रेड मिला है।


राजकीय माध्यमिक स्कूलों में शिक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार के उद्देश्य से ग्रेडिंग सिस्टम शुरू किया गया है। ग्रेड देते समय स्कूल के रिजल्ट, लक्ष्य के अनुरूप पाठ्यक्रम को पूरा करना, स्कूल में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, भौतिक संसाधन, स्कूल का सौंदर्यकरण आदि के अंक दिए जाते हैं। पूरे प्रदेश में 2295 राजकीय विद्यालयों में से 36.9 फीसदी यानी कि 848 को ए ग्रेड मिला है। 1174 स्कूलों को ग्रेड बी से सन्तोष करना पड़ा। ग्रेड सी प्राप्त करने वाले स्कूलों की संख्या 265 है, जबकि आठ स्कूलों को ग्रेड डी मिला है।


ई ग्रेड किसी भी स्कूल को नहीं मिला है। स्कूल की ग्रेडिंग ऑनलाइन भी देखी जा सकती है। छात्र ऑनलाइन ही स्कूल की सुविधाओं को जान सकते हैं। उसके आधार पर वो प्रवेश लेने के विषय में फैसला कर सकते हैं। ग्रेडिंग के आधार पर ही शासन भविष्य में स्कूलों को सुविधाएं मुहैया कराएगी।


पीलीभीत में ग्रेड ए में कोई विद्यालय नहीं है। जबकि ग्रेड बी में 16, ग्रेड सी में 12 और ग्रेड डी में एक विद्यालय है। शाहजहांपुर में 53 राजकीय स्कूलों में से किसी को भी ए ग्रेड नहीं मिला है। बदायूं में 35 राजकीय कॉलेज में से 19 को बी श्रेणी, 14 को सी श्रेणी और दो को डी श्रेणी में शामिल किया गया है। ए श्रेणी में कोई कॉलेज शामिल नहीं है।


बस्ती मंडल में सिर्फ एक, मुरादाबाद में कोई नहीं बस्ती मंडल के तीन जिलों सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर और बस्ती में कुल मिलाकर 63 विद्यालय हैं जिसमें केवल संतकबीरनगर के एक विद्यालय को ए ग्रेड मिला है। मुरादाबाद के 38 राजकीय विद्यालयों में से किसी को भी ए ग्रेड नहीं मिला। 24 विद्यालयों को बी, 10 को सी, 4 विद्यालयों को डी ग्रेड मिला है।


प्रयागराज-गोरखपुर में कोई ए ग्रेड स्कूल नहीं

प्रयागराज में 34 राजकीय स्कूल हैं। किसी को भी ए ग्रेड नहीं मिला है। 25 राजकीय स्कूलों को बी और 9 को सी ग्रेड मिला है। गोरखपुर में 24 राजकीय स्कूल हैं, इनमें से किसी को ए ग्रेड नहीं मिला। सबसे ज्यादा 151.87 अंक राजकीय जबुली इंटर कॉलेज को मिले हैं। उसे बी ग्रेड मिला है। गोरखपुर मंडल के चारों जिलों गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर और महाराजगंज में कुल मिलाकर 91 विद्यालय हैं, लेकिन ए ग्रेड किसी को नहीं मिला है

No comments:
Write comments