DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Sunday, November 29, 2026

उत्तर प्रदेश के 163 नवसृजित एवं उच्चीकृत राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में 1,681 नए पदों का सृजन, पदों को भरने के लिए भर्ती एवं पदोन्नति की व्यवस्था का शासनादेश जारी

उत्तर प्रदेश के 163 नवसृजित एवं उच्चीकृत राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में 1,681 नए पदों का सृजन, पदों को भरने के लिए भर्ती एवं पदोन्नति की व्यवस्था का शासनादेश जारी 


लखनऊ । प्रदेश में नवसृजित एवं उच्चीकृत राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों की आवश्यकता को देखते हुए कुल 1,681 पदों के सृजन को स्वीकृति प्रदान की गई है। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा विभाग की सचिव किंजल सिंह की ओर से 13 नवंबर 2026 को शासनादेश जारी किया गया है। इसमें प्रदेश के कुल 163 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में विभिन्न पदों के सृजन का विवरण दिया गया है। 

जारी शासनादेश के अनुसार 11 राजकीय इंटर कॉलेज, 31 उच्चीकृत राजकीय इंटर कॉलेज तथा 121 उच्चीकृत राजकीय हाईस्कूल में पदों का सृजन किया जाएगा।

पदों का विवरण निम्नलिखित है:

पद का नामसृजित पदों की संख्या
प्रधानाचार्य42
प्रधानाध्यापक121
प्रवक्ता420
सहायक अध्यापक (एलटी ग्रेड)924
कनिष्ठ सहायक174
कुल पद1,681

शासनादेश में पदों को भरने के लिए भर्ती एवं पदोन्नति की व्यवस्था भी बताई गई है।

  • प्रधानाचार्य: 50 प्रतिशत पद सीधी भर्ती तथा 50 प्रतिशत पद पदोन्नति से भरे जाने का प्रावधान है।
  • प्रवक्ता: 50 प्रतिशत सीधी भर्ती और 50 प्रतिशत पदोन्नति के माध्यम से चयन।
  • सहायक अध्यापक (एलटी): उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज के माध्यम से सीधी भर्ती।
  • कनिष्ठ सहायक: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ के माध्यम से सीधी भर्ती का प्रावधान।




















No comments:
Write comments