DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बागपत बाँदा बांदा बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लख़नऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Monday, September 25, 2023

CTET Result 2023 Out : केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

CTET Result 2023 Out : केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक



CTET August Exam Result 2023:  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने  केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। 



CBSE CTET 2023 Result Out: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने  केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर का उपयोग करना होगा।




कट-ऑफ अंक

सीबीएसई ने कहा कि सीटीईटी परीक्षा का कट-ऑफ सामान्य के लिए 60 प्रतिशत यानी 90 अंक है, जबकि एससी, एसटी, ओबीसी, पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए 55 प्रतिशत यानी 82.5 अंक है। बता दें कि परीक्षा 20 अगस्त को आयोजित की गई थी। अंतरिम उत्तर कुंजी इस महीने की शुरुआत में जारी की गई थी। 


इस बार, 29 लाख से अधिक उम्मीदवार पंजीकृत थे। जिनमें पेपर 1 के लिए 15,01,719 (कक्षा 1 से 5 के लिए) और पेपर 2 के लिए 14,02,184 (कक्षा 6 से 8 के लिए) अभ्यर्थियों ने फॉर्म भरा था। परीक्षा में उपस्थिति करीब 80 फीसदी रही। जो उम्मीदवार पेपर 1 पास करते हैं वे कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों को पढ़ाने के लिए योग्य होते हैं और जो उम्मीदवार पेपर 2 पास करते हैं वे कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों को पढ़ाने के लिए योग्य होते हैं।




CBSE CTET Result ऐसे करें चेक
  • सबसे पहले सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट - ctet.nic.in पर जाएं।

  • होमपेज पर CTET 2023 डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।

  • फिर लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।

  • CTET Result 2023 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

  • CTET रिजल्ट डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।


No comments:
Write comments