फतेहपुर: प्राइमरी के हेड मास्टर व जूनियर स्कूल के सहायक अध्यापक पद से प्रमोशन पाने वाले 135 शिक्षकों को शनिवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में काउंसिलिंग के जरिए नवीन स्कूल आवंटित किए गए। खुली काउंसिलिंग में शामिल होकर 109 शिक्षकों ने मनचाहे स्कूल का चयन किया। जबकि 26 शिक्षक काउंसिलिंग में नहीं पहुंचे। अब इन्हें रोस्टर के जरिए स्कूल आंवटित किए जाएंगे।
डायट प्राचार्य रविशंकर, बीएसए विनय कुमार, उप बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार सचान की देखरेख में संपन्न हुई काउंसलिंग को पारदर्शी बनाने के लिए पहले से ही प्रमोशन सूची सार्वजनिक करके रिक्त स्कूलों की सूची प्रदर्शित कर दी गयी थी। काउंसिलिंग दौरान प्रथम स्थान से अंतिम स्थान तक के शिक्षकों को बारी-बारी से बुलाया गया और सूची के एक एक स्कूल को लाक कराया गया। इस मौके पर नियुक्त पटल प्रभारी विवेक द्विवेदी, राजसेन श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार, समेत अनेक कर्मचारी रहे।
उधर काउंसिलिंग दौरान किसी भी शिक्षक के साथ भेदभाव न हो इसके लिए शिक्षक नेता राजेन्द्र सिंह, अनुराग मिश्र, विजय त्रिपाठी, अरुण मिश्र, लाल देवेन्द्र सिंह, समेत अनेक लोग रहे।
No comments:
Write comments