कन्नौज (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश में प्राइमरी स्कूल में खराब गुणवत्ता का खामियाजा आज तीन परिवारों को भुगतना पड़ा। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव के संसदीय क्षेत्र कन्नौज के एक प्राइमरी स्कूल की दीवार ढहने के कारण तीन बच्चों की मौत हो गई। पांच बच्चों की हालत गंभीर बनी है।
कन्नौज के तालग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम रोहली में सड़क निर्माण के दौरान परिषदीय विद्यालय की दीवार जेसीबी की चपेट में आकर ढह गई।
इससे करीब दो दर्जन बच्चे दब गए। दीवार के मलबे में दबने से वंदना पुत्री जयसिंह, रिंकल पुत्र रूपलाल व जान्हवी पुत्री इंद्रेश ने मौके पर दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चों को पुलिस ने सीएचसी गुरसहायगंज भिजवाया है। यहां पर पांच बच्चों की हालत गम्भीर है। फिलहाल घटनास्थल पर शिक्षा विभाग के अधिकारी और पुलिस अफसर पहुंच गए हैं। लोगों में घटना को लेकर नाराजगी है।

No comments:
Write comments