DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बागपत बाँदा बांदा बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लख़नऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Saturday, October 3, 2020

सौ दिन में सभी स्कूलों तक पहुंचेगा पेयजल : सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में भी चलेगा विशेष अभियान

सौ दिन में सभी स्कूलों तक पहुंचेगा पेयजल : सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में भी चलेगा विशेष अभियान

 
देशभर के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय जल शक्ति मंत्रलय ने शुक्रवार को सौ दिवसीय अभियान की शुरुआत की।


केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से इसे जन आंदोलन बनाने का अनुरोध किया। अभियान की शुरुआत करते हुए शेखावत ने कहा कि यह पहल महात्मा गांधी को उनकी 151वीं जयंती पर सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 सितंबर को जल जीवन मिशन का लोगो लांच करते हुए देश के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने का आह्वान किया था। इस पृष्ठभूमि में हम इसे सुनिश्चित करने के लिए सौ दिवसीय अभियान शुरू कर रहे हैं। हम सभी राज्य सरकारों से सौ दिन में सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में पाइपलाइन से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कह रहे हैं।’

‘जल जीवन मिशन-हर घर जल’ का मकसद 2024 तक हर घर को नल से जल आपूर्ति उपलब्ध कराना है। इस मिशन के केंद्र में महिलाएं और बच्चे हैं। वर्ष 2020-21 में जल जीवन मिशन के लिए 23,500 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित की गई है।

No comments:
Write comments