हेम सिंह पुंडीर बने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष
संगठन के संविधान की व्यवस्था के मुताबिक, वरिष्ठतम उपाध्यक्ष हेम सिंह पुंडीर आगामी निर्वाचन तक उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष का कार्य करेंगे।
लखनऊ: पूर्व एमएलसी और 48 साल तक एकछत्र शिक्षक राजनीति पर छाए ओम प्रकाश शर्मा के निधन के बाद हेम सिंह पुंडीर को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया है। संगठन के महामंत्री इंद्रासन सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय नेतृत्व ने यह फैसला लिया है।
संगठन के संविधान की व्यवस्था के मुताबिक, वरिष्ठतम उपाध्यक्ष हेम सिंह पुंडीर आगामी निर्वाचन तक उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष का कार्य करेंगे। संगठन के प्रदेशीय मंत्री एवं प्रवक्ता डॉ आरपी मिश्र ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि निर्णय के मुताबिक, 18 जनवरी, 2021 को प्रदेश में सभी विद्यालय इकाइयों में शोक सभाएं आयोजित की जाएगी।
उन्होंने आगे कहा कि इसी के साथ जनपद स्तर पर जिलाध्यक्ष/मंत्री उत्तर प्रदेश कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति के घटक संगठनों के पदाधिकारियों से संपर्क कर अपनी सुविधानुसार 27 जनवरी, 2021 से पूर्व अपने जनपद में श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित करेंगे।
No comments:
Write comments