DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बागपत बाँदा बांदा बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लख़नऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Monday, October 18, 2021

पुरानी पेंशन बहाली के लिए पदयात्रा 22 अक्टूबर को व शंखनाद रैली 21 नवंबर को

पुरानी पेंशन बहाली के लिए पदयात्रा 22 अक्टूबर को व शंखनाद रैली 21 नवंबर को

कई संगठन मिलकर करेंगे नई पेंशन योजना और निजीकरण का विरोध

पीडब्ल्यूडी, लेखपाल संघ, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महासंघ निकालेंगे पदयात्रा


लखनऊ। नई पेंशन योजना और निजीकरण के विरोध में 22 अक्तूबर को होने वाली अटेवा की पद यात्रा में अब कई कर्मचारी संगठन शामिल होंगे। विभिन्न विभागों और संवर्गों के कर्मचारी संघों ने अपना समर्थन पत्र अटेवा के पदाधिकारियों को देकर पदयात्रा में शामिल होने की सहमति भी दे दी है। अटेवा के पदाधिकारी पद यात्रा को सफल बनाने के लिए कर्मचारी संघों से संपर्क साधने में जुटे हैं।

लखनऊ : अटेवा पेंशन बचाओ मंच उत्तर प्रदेश पुरानी पेंशन की बहाली और निजीकरण के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष कर रहा है। अटेवा से जुड़े प्रदेश भर के शिक्षक, कर्मचारी व इंजीनियर संगठन 22 अक्टूबर को एनपीएस निजीकरण भारत छोड़ो पदयात्र प्रदेश में निकालकर सरकार को ज्ञापन सौंपेंगे।

प्रदेश मीडिया प्रभारी डा. राजेश कुमार ने बताया कि सरकार हमारी मांगे नहीं मानती है तो 21 नवंबर को लखनऊ में विशाल पेंशन शंखनाद रैली की जाएगी। अटेवा ने पदयात्र और पेंशन शंखनाद रैली के लिए कर्मचारी, अधिकारी और शिक्षक संगठनों से सम्मिलित होने के लिए समर्थन मांगा था जिसके क्रम में अटेवा को समर्थन पत्रों का सिलसिलाजारी है।

No comments:
Write comments