16 फरवरी से शुरू होंगी सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं, डाउनलोड करें अधिकृत डेटशीट
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं और 12वीं की 2027 की बोर्ड परीक्षाओं की समय-सारिणी जारी कर दी है। परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 (मंगलवार) से शुरू होंगी। बोर्ड के मुताबिक, 10वीं के विद्यार्थी 83 विषयों और 12वीं के विद्यार्थी 121 विषयों की परीक्षा देंगे। स्कूलों से विद्यार्थियों के चुने हुए विषयों की जानकारी मिलने के बाद डेटशीट तैयार की गई है। बोर्ड ने इसे परीक्षा शुरू होने से 101 दिन पहले जारी किया है। समय-सारिणी बनाते समय विद्यार्थियों के विषय संयोजन को ध्यान में रखा गया है।
No comments:
Write comments