DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Thursday, August 4, 2016

इलाहाबाद : चलाया जा रहा हाउस होल्ड सर्वे अभियान, घर- घर खोजे जाएंगे बच्चे

बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में छात्र-छात्रओंकी संख्या न बढ़ने से अफसर परेशान हैं। इसके मद्देनजर अब हाउस होल्ड सर्वे अभियान चलाया जा रहा है। 20 अगस्त तक यह सर्वे होगा। इसमें बीएसए व खंड शिक्षा अधिकारी यह पता करेंगे कि किस स्कूल में कितने बच्चे नहीं आ रहे हैं। स्कूल के आसपास कितने आवास हैं। यह भी पता किया जाएगा कि क्षेत्र में पढ़ने योग्य बच्चों की संख्या कितनी है। बेसिक शिक्षा अधिकारी जयकरन यादव ने बताया कि शिक्षक व विद्यार्थी घर -घर जाकर शिक्षा की अलख जगा रहे हैं। शिक्षा के प्रति जागरुकता लाई जा रही है। शिक्षकों की टोलियां घरों पर जाकर अभिभावकों को प्रेरित कर रही हैं कि वे अपने बच्चों को स्कूल भेजे, फिर भी सफलता नहीं मिल रही है। इसी वजह से शासन ने निर्देश दिए हैं कि हाउस होल्ड सर्वे अभियान चलाया जाए। ताकि अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन स्कूलों में कराया जा सके। सर्वे के दौरान पंजीकृत होने वाले छात्र -छात्रओं की संख्या शासन को भेजी जाएगी। कहा कि प्रत्येक विकास खंड में हाउस होल्ड सर्वे के लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं। अभियान की सफलता के लिए हर स्तर पर मेहनत करने को कहा गया है। किसी भी ब्लाक में सर्वे कार्य में गड़बड़ी उजागर होने पर संबंधित ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारी पर प्रशासनिक कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा जाएगा।

No comments:
Write comments