DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Saturday, December 24, 2016

शाहजहाँपुर : संघर्ष मोर्चा ने बीएसए को सौंपा ज्ञापन, दर्जनों अनुदेशकों ने जिलावार कट ऑफ मेरिट की मांग की

प्रशिक्षित बीपीएड संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने परियोजना कार्यालय को डाटा उपलब्ध कराने की मांग की।

मोर्चा के जिलाध्यक्ष रवि कुमार ने कहा कि संगठन के अथक प्रयासों से बीपीएड बेरोजगारों को 32200 सीटों पर शारीरिक शिक्षा अनुदेशक बनने का अवसर प्राप्त हुआ। इसके लिए 24 अक्टूबर से नौ नवंबर, 2016 तक आवेदन किया गया। फीस जमा करने का समय 15 नवंबर से बढ़ा कर 19 नवंबर कर दिया गया और फॉर्म में संशोधन का समय 23-24 नवंबर से बढ़ा कर 28-29 नवंबर कर दिया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि 15 दिसंबर तक जिलेवार कट ऑफ मेरिट जारी होनी थी। लेकिन अभी तक जारी नहीं की गई है। 19 दिसंबर को राज्य परियोजना में संपर्क किया गया तो जानकारी मिली कि अभी तक जिलों के एनआइसी में आवेदित फॉर्मों का डाटा परियोजना कार्यालय को उपलब्ध नहीं कराया गया है।

उन्होंने आवेदित फॉर्मो का डाटा जिलावार उपलब्ध कराने की मांग की। ताकि विद्यार्थियों अनुदेशकों की कट ऑफ मेरिट जारी हो सके और काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू की जा सके। ज्ञापन देने वालों में फैजान खां, प्रदीप सिंह, मोहित सिंह, रजनीश सक्सेना, अमित कुमार, अग्निवेश, अमित कुमार, संजीव कुमार, दिनेशचंद्र, कलीम वारसी, वकार अली, पुलकित यादव, कलीम वारसी, गौरव वर्मा, पुलकित कलीम वारसी, मोहित सिंह, मुजम्मिल खां आदि सम्मिलित रहे।

No comments:
Write comments