DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बागपत बाँदा बांदा बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लख़नऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Friday, March 17, 2023

14 शिक्षकों को मिलेगा राज्य अध्यापक पुरस्कार, माध्यमिक शिक्षा विभाग ने जारी की शिक्षकों की सूची

14 शिक्षकों को मिलेगा राज्य अध्यापक पुरस्कार


• माध्यमिक शिक्षा विभाग ने जारी की शिक्षकों की सूची

• इन शिक्षकों की सेवानिवत्ति आयु तीन वर्ष वढाई जाएगी


लखनऊ : राज्य अध्यापक पुरस्कार की गुरुवार को माध्यमिक शिक्षा विभाग ने घोषणा कर दी। इस बार 14 सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों को यह पुरस्कार दिया जाएगा। माध्यमिक स्कूलों में नव प्रयोग के माध्यम से पाठ पढ़ाने और बेहतर परिणाम देने वाले इन शिक्षकों का चयन राज्य स्तरीय समिति द्वारा किया गया है। साक्षात्कार व प्रस्तुतीकरण के माध्यम से इन्हें चयनित किया गया है। 


फिलहाल राज्य अध्यापक पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों की सेवानिवृत्ति की आयु तीन वर्ष बढ़ेगी। अब यह 62 वर्ष की बजाए 65 वर्ष की आयु पूरी कर रिटायर होंगे। यह पुरस्कार वर्ष 2022 के हैं। नियमों बदलाव के कारण पांच सितंबर 2022 को शिक्षक दिवस पर इनका वितरण नहीं हुआ था अब आगे किया जाएगा।


माध्यमिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव एसपी सिंह की ओर से पत्र जारी कर जिन शिक्षकों के नाम की घोषणा की गई है उनमें गोरखपुर के महात्मा गांधी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश सिंह शामिल, मेरठ के इस्माइल गर्ल्स इंटर कालेज की प्रधानाचार्य डा. मृदुला शर्मा, अयोध्या के सुभाष इंटर कालेज के मानविकी के शिक्षक विनोद कुमार तिवारी, एटा के एमजीएम इंटर कालेज के मानविकी के शिक्षक श्याम बिहारी, सहारनपुर के बीएनडी इंटर कालेज के  मानविकी के शिक्षक सुशील कुमार त्यागी, रामपुर के जैन इंटर कालेज के भाषा के शिक्षक मुनीश चंद्र शर्मा, आगरा के श्री रतन मुनि जैन इंटर कालेज के भाषा के शिक्षक प्रह्लाद, मुजफ्फरनगर के जवाहर लाल नेहरू स्मृति इंटर कालेज के भाषा के शिक्षक चंद्र मोहन शर्मा, सुलतानपुर के केश कुमारी राजकीय इंटर कालेज की संगीत की अध्यापिका डा. बबिता जैन और इसी विद्यालय के विज्ञान के शिक्षक शैलेन्द्र चतुर्वेदी, बरेली के गवर्नमेंट इंटर कालेज के शारीरिक शिक्षा के शिक्षक नईम अहमद, वाराणसी के बंगाली टोला इंटर कालेज के संगीत के शिक्षक डा. जितेन्द्र मिश्रा, गाजियाबाद के गवर्नमेंट बालिका इंटर कालेज की विज्ञान की अध्यापिका रेनू त्रिपाठी व कासगंज के पंडित दीन दयाल उपाध्याय गवर्नमेंट माडल इंटर कालेज के विज्ञान के शिक्षक मदन चंद्र राजपूत शामिल हैं।


विभिन्न विषयों के शिक्षकों को एक समान अवसर देने के लिए इस बार नियमों में बदलाव किया गया और मानविकी, भाषा, शारीरिक शिक्षा व विज्ञान विषयों के अध्यापकों को पुरस्कार पाने का मौका दिया गया है।


प्रदेश के 12 शिक्षकों व प्राचार्यों को राज्य अध्यापक पुरस्कार, सुलतानपुर के दो समेत 11 जिलों के शिक्षक पुरस्कार पाने वालों में शामिल

लखनऊ : शासन के माध्यमिक शिक्षा विभाग ने राजकीय एवं सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के 12 शिक्षकों व प्रधानाचार्यों को राज्य अध्यापक पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की है। विशेष सचिव एसपी सिंह के गुरुवार को इस संबंध में शासनादेश जारी किया। पुरस्कार पाने वालों में गोरखपुर, मेरठ, अयोध्या, एटा, सहारनपुर, रामपुर, आगरा, मुजफ्फरनगर, सुलतानपुर, वाराणसी, बरेली, गाजियाबाद और कासगंज के अध्यापक हैं।

इसमें गोरखपुर के महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश सिंह, इस्माइल गर्ल्स नेशनल इंटर कॉलेज मेरठ की प्रधानाचार्य डॉ. मृदुला शर्मा, अयोध्या के सुभाष इंटर कॉलेज सरैयां के मानविकी की अध्यापक विनोद कुमार तिवारी, एटा के एमजीएम इंटर कॉलेज जलेसर के मानविकी के अध्यापक श्याम बिहारी, सहारनपुर के बीएनडी इंटर कॉलेज जरोदा पांडा के मानविकी के अध्यापक सुशील कुमार त्यागी, रामपुर के जैन इंटर कॉलेज के भाषा के अध्यापक मुनीश चंद्र शर्मा, आगरा के श्री रतन मुनि जैन इंटर कॉलेज के भाषा के अध्यापक प्रहलाद, मुजफ्फरनगर के जवाहर लाल नेहरू स्मृति इंटर कॉलेज रवापुरी सथेरी के भाषा के अध्यापक चंद्र मोहन शर्मा, सुलतानपुर के केश कुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की संगीत की अध्यापक डॉ. बबीता जैन, वाराणसी के बंगाली टोला इंटर कॉलेज के संगीत के अध्यापक डॉ. जितेन्द्र मिश्रा, बरेली के गवर्मेंट इंटर कॉलेज के शारीरिक शिक्षा के अध्यापक नईम अहमद, सुलतानपुर के केश कुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के विज्ञान के अध्यापक शैलेन्द्र चतुर्वेदी, गाजियाबाद के गवर्मेंट बालिका इंटर कॉलेज विजयनगर की विज्ञान की अध्यापक रेनू त्रिपाठी तथा कासगंज के पंडित दीन दयाल उपाध्याय गवर्मेंट मॉडल इंटर कॉलेज अमनपुर के विज्ञान के अध्यापक मदन चंद्र राजपूत का नाम शामिल है।

यह पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को नियमानुसार सेवा विस्तार एत्तं अन्य सुविधाएं मिलेंगी। सुलतानपुर के केश कुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के दो शिक्षकों को यह पुरस्कार प्राप्त हुआ है।

इनमें डॉ. बबीता जैन माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड से चयनित होकर एक वर्ष के लिए प्रधानाचार्य पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।

No comments:
Write comments