DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Friday, August 19, 2016

इलाहाबाद : किताबों की बाट जोह रहे विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर, एक सप्ताह में हर विद्यार्थी के हाथ में होंगी किताबें

किताबों की बाट जोह रहे विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें किताबों के लिए नहीं तरसना पड़ेगा। एक सप्ताह के अंदर किताबों का वितरण शुरू हो जाएगा। दरअसल शासन स्तर पर किताब छपाई का टेंडर फाइनल नहीं होने की वजह से जुलाई माह में किताबों की आपूर्ति सुनिश्चित नहीं हो सकी थी। इस वजह से छात्र -छात्रओं को पुरानी किताबों के सहारे पढ़ाई करनी पड़ रही थी। इतना ही नहीं पुरानी किताबों की संख्या कम होने के चलते एक किताब के सहारे कई विद्यार्थियों को पढ़ना होता था। सर्व शिक्षा अभियान के मद से परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले 5 लाख 15 हजार 635 विद्यार्थियों को किताब दी जानी है। इनमें कलरव, गिनतारा, आओ विज्ञान करके सीखें, अंग्रेजी, हमारे देश की महान विभूतियां समेत कई किताबें शामिल हैं। प्रकाशकों ने शिक्षा विभाग को मांग के अनुरूप किताबें उपलब्ध करा दी हैं। प्राथमिक स्कूल बख्तियारी की प्रधानाध्यापिका अलका ने बताया कि सूचना मिली है कि किताबें आ चुकी हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी जयकरन यादव ने बताया कि किताबें प्राप्त हो चुकी हैं। एक सप्ताह के अंदर बच्चों की पहुंच में होगी। मांग के अनुरूप शासन ने किताबों की आपूर्ति सुनिश्चित कर दी हैं। किताबों का सत्यापन कराया जा रहा है।

No comments:
Write comments