शैक्षिक भ्रमण के उद्देश्य से सुहेलदेव वन्य जीव अभ्यारण्य, बलरामपुर गए तिकुनियां के महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने वन तथा वन्य जीवों से संबंधित उपयोगी जानकारी हासिल की। भ्रमण वापसी के बाद उत्साहित अध्यापक व छात्र-छात्राओं ने प्रधानाचार्य लोकेन्द्र शाह से अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि शैक्षिक भ्रमण के दौरान कैंप आर्गेनाइजर जीतेन्द्र द्वारा बांस के पौधे की दुर्लभ प्रजाति बैंबू जैगंडिस के साथ-साथ रुद्राक्ष, बोतल ब्रश, ट्रीए रोहिणी, गाज, हल्दू, कंनजू, हरण, साखू जैसे पौधों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। पर्यावरण तथा वन संरक्षण के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम के दौरान हरियाली बचाओ खाद्य श्रृंखला बचाओ जैसे अभियानों से संबंधित उपयोगी जानकारी दी गई। अंत में प्रधानाचार्य श्री शाह ने सभी छात्र-छात्राओं को भविष्य में होने वाले शैक्षणिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। प्रधानाचार्य ने बताया कि जिले से स्थानीय महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं को ही भ्रमण के लिए चुना गया है। विद्यालय की तरफ से छात्र-छात्राओं के साथ अध्यापक अजय मित्तल, मृत्युंजय शुक्ला व अध्यापिका ललिता यादव, मधु बाजपाई आदि भी भ्रमण पर गए थे ।
No comments:
Write comments