DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बागपत बाँदा बांदा बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लख़नऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Wednesday, October 6, 2021

चुनाव से पहले बड़ी माध्यमिक शिक्षक भर्ती शुरू करने की तैयारी

चुनाव से पहले बड़ी माध्यमिक शिक्षक भर्ती शुरू करने की तैयारी


■ पोर्टल खुलेगा

• नई भर्ती के लिए जल्द रिक्त पदों का ब्योरा मांगेगा चयन बोर्ड
• सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों में शिक्षकों की होगी नियुक्ति

यूपी : शुरू होने वाली है माध्यमिक शिक्षकों की बंपर भर्ती, UPSESSB ने शुरू की तैयारी

आठ साल बाद प्रधानाचार्य भर्ती के आसार



प्रयागराज : विधानसभा चुनाव से पहले सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक, प्रवक्ता और प्रधानाचार्यों की भर्ती शुरू करने की तैयारी है। माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड रिक्त पदों का ब्योरा मांगने के लिए इसी महीने पोर्टल खोलने जा रहा है। माना जा रहा है कि पोर्टल खुलने के एक महीने में प्रदेशभर के 4500 से अधिक एडेड कॉलेजों में रिक्त पदों की सूचना लेने के बाद भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाएगा।

चयन बोर्ड ने जुलाई 2016 के चार साल बाद 29 अक्तूबर 2020 को 15,508 शिक्षकों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। हालांकि कानूनी अड़चनों से उसे निरस्त करते हुए 15 मार्च 2021 को दोबारा 15,198 पदों की भर्ती शुरू की गई। सु्प्रीम कोर्ट ने यह भर्ती 31 अक्तूबर तक पूरी करने के आदेश दिए हैं। इस भर्ती के लिए अक्तूबर 2019 तक रिक्त पदों की सूचना मांगी गई थी।

इसके बाद से दो साल का समय बीत चुका है। अब 31 मार्च 2022 तक सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षकों के रिक्त पदों की सूचना ली जाएगी। चयन बोर्ड सूत्रों का कहना है कि 15 से 20 दिन के अंदर पोर्टल खोल दिया जाएगा।


आठ साल बाद प्रधानाचार्य भर्ती के आसार

नई शिक्षक भर्ती में प्रधानाचार्य का चयन भी किया जाएगा। चयन बोर्ड ने 2013 के बाद से प्रधानाचार्य भर्ती का विज्ञापन जारी नहीं किया है जबकि एडेड कॉलेजों में प्रधानाचार्यों की काफी कमी है। दो साल पहले चयन बोर्ड ने जो अधियाचन मांगा था, उसी में 1453 पद खाली थे। इसके बाद काफी प्रधानाचार्य सेवानिवृत्त हो चुके हैं।



UP Teacher Recruitment 2021: प्रदेशभर के 4500 से अधिक सहायता प्राप्त स्कूलों में खाली पड़े पदों की डिटेल इकठ्ठा कर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की जाएगी. रिक्त पदों की डिटेल इकठ्ठा करने के लिए पोर्टल भी खोला जाएगा.

नई दिल्ली. UPSESSB Teacher Recruitment : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (UPSESSB), प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों में सहायक शिक्षक, प्रिंसिपल और प्रवक्ता पदों पर भर्ती करने जा रहा है. UPSESSB ने भर्ती (UP Teacher Recruitment 2021) के लिए तैयारियां भी शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार इसी महीने रिक्त पदों की डिटेल इकठ्ठा करने के लिए पोर्टल भी खोला जाएगा. जिसके बाद प्रदेशभर के 4500 से अधिक सहायता प्राप्त स्कूलों में खाली पड़े पदों की डिटेल इकठ्ठा कर, भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की जाएगी.

बताते चलें की UPSESSB बोर्ड ने शिक्षकों के 15,508 पदों पर भर्ती की घोषणा 29 अक्टूबर 2020 को की थी. लेकिन कानूनी अड़चनों के चलते तब इसे निरस्त कर दिया गया था. जिसके बाद यह भर्ती 15 मार्च 2021 को दोबारा शुरू हुई. सु्प्रीम कोर्ट ने भी आदेश दिए हैं कि भर्ती 31 अक्टूबर तक पूरी करा ली जाए.

UP Teacher Recruitment 2021: 15 से 20 दिन के अन्दर खोला जाएगा पोर्टलइससे पहले भर्ती के लिए रिक्त पदों की सूचना अक्टूबर 2019 तक की मांगी गई थी. अब 31 मार्च 2022 तक रिटायर हो रहे अध्यापकों के खाली होने वाले पदों की सूचना इकट्ठी की जाएगी. सूत्रों के अनुसार बोर्ड 15 से 20 दिनों के भीतर इसके लिए पोर्टल खोलेगा.



प्रयागराज |  विधानसभा चुनाव से पहले सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक, प्रवक्ता और प्रधानाचार्यों की भर्ती शुरू करने की तैयारी है।


माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड रिक्त पदों का ब्योरा मांगने के लिए इसी महीने पोर्टल खोलने जा रहा है। माना जा रहा है कि पोर्टल खुलने के एक महीने में प्रदेश भर के 4500 से अधिक एडेड कॉलेजों में रिक्त पदों की सूचना लेने के बाद भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाएगा।


चयन बोर्ड सूत्रों का कहना है कि 15 से 20 दिन में पोर्टल खोल दिया जाएगा। नई शिक्षक भर्ती में प्रधानाचार्य का चयन भी किया जाएगा।

No comments:
Write comments