Sunday, October 11, 2026
69,000 शिक्षकों की भर्ती पर आए फैसला तो और मिलेगा मौका, विभाग को मिल चुका है 45 हजार से ज्यादा रिक्त पदों का अधियाचन
Saturday, October 10, 2026
Friday, October 9, 2026
68358 विद्यालयों में हुआ मासिक धर्म स्वास्थ्य प्रबंधन (MHM) क्लब का गठन, बेसिक के 66045 स्कूलों में पैड बैंक भी लगाए गए
Thursday, October 8, 2026
प्रधानाचार्य भर्ती की अर्हता को लेकर अब बढ़ा विवाद, नए नियमों के विरोध में शिक्षकों ने हाईकोर्ट इलाहाबाद और लखनऊ बेंच में दायर की याचिकाएं
Sunday, October 4, 2026
राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों का इंतजार खत्म होगा, चार हजार एलटी ग्रेड शिक्षक प्रवक्ता बनेंगे, पदोन्नति जल्द
शीघ्र होगी एलटी ग्रेट के शिक्षकों की पदोन्नति
प्रयागराज : पदोन्नति का इंतजार कर रहे राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के एलटी ग्रेट के शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। पुरुष संवर्ग के करीब 2100 और महिला संवर्ग के 1800 शिक्षकों की सूची तैयार हो रही है। शिक्षा निदेशालय की ओर से उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग को विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक के लिए पत्र भेजा जाएगा।
इससे पहले महिला संवर्ग के दो विषयों की 59 शिक्षकों की दिसंबर 2022 में प्रोन्नति हो चुकी है जबकि पुरुष संवर्ग के शिक्षक इंतजार कर रहे हैं। 2019-20 से 2023-24 सत्र के बीच रिक्त पदों पर पदोन्नति के प्रस्ताव पर आयोग की ओर से आपत्ति के कारण प्रक्रिया को रोक दिया गया था। आयोग ने रिक्तियों के कारण और तिथि के विवरण के साथ ज्येष्ठता सूची निर्विवादित होने का प्रमाणपत्र देने के लिए कहा था।
अध्यापकों के क्रमांक क्रमवार न होने, सूची में दिव्यांगों के लिए आरक्षण चिह्नित न होने पर भी आपत्ति थी। अब अपर शिक्षा निदेशक अजय द्विवेदी का कहना है कि प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर ली जाएगी।
राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों का इंतजार खत्म होगा, चार हजार एलटी ग्रेड शिक्षक प्रवक्ता बनेंगे, पदोन्नति जल्द
प्रयागराज। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत एलटी ग्रेड के तकरीबन चार हजार शिक्षक-शिक्षिकाओं को जल्द प्रवक्ता पद पर पदोन्नति मिलेगी। शासन के निर्देश पर एलटी ग्रेड पुरुष संवर्ग में 2100 से अधिक, जबकि महिला संवर्ग में 1800 से अधिक पदोन्नति की सूची तैयार की जा रही है। वैसे तो शासन ने 30 सितंबर तक ही पदोन्नति की कार्यवाही पूरी करने के निर्देश दिए थे, लेकिन वरिष्ठता सूची बनाने में समय लग गया है। अब शिक्षा निदेशालय की ओर से जल्द उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक के लिए पत्र भेजा जाएगा। डीपीसी में ही पदोन्नति पर मुहर लगेगी।
नियमानुसार पांच साल की सेवा पूरी कर चुके शिक्षक-शिक्षिकाओं की हर साल रिक्त पदों के सापेक्ष पदोन्नति होनी चाहिए, लेकिन राजकीय विद्यालयों के शिक्षकों को सालों इंतजार करना पड़ता है। इससे पहले महिला शाखा के दो विषयों की 59 शिक्षिकाओं का दिसंबर 2022 में प्रवक्ता पद पर प्रमोशन हुआ था, जबकि पुरुष वर्ग की पदोन्नति कई सालों से नहीं हुई है। पदोन्नति के लिए माध्यमिक शिक्षाविभाग की ओर से यूपीपीएससी को डीपीसी की बैठक कराने के लिए दो साल पहले ही अनुरोध किया गया था। हालांकि 2019-20 से 2023-24 सत्र के बीच रिक्त पदों पर पदोन्नति के प्रस्ताव पर आयोग की ओर से आपत्ति होने के बाद से प्रक्रिया टल गई थी।
आयोग ने रिक्तियों के घटित होने का कारण व तिथि के विवरण के साथ ही ज्येष्ठता सूची निर्विवादित होने संबंधित प्रमाणपत्र देने को कहा था। सूची में शिक्षिकाओं का क्रमांक क्रमवार नहीं होने समेत चयन वर्षवार अधियाचित पदों के सापेक्ष दिव्यांगों के लिए आरक्षण चिह्नित नहीं होने पर भी आपत्ति हुई थी। वहीं एलटी ग्रेड पुरुष वर्ग के शिक्षकों की पदोन्नति वरिष्ठता विवाद के कारण रुकी हुई थी। अपर शिक्षा निदेशक अजय द्विवेदी का कहना है कि कार्यवाही जल्द पूरी की जाएगी।
4.60 लाख विद्यार्थियों के खातों में पहुंची छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति, सीएम योगी ने दी सीख - मिली राशि शिक्षा पर खर्च करें बच्चे, बुक बैंक बनाएं
4.60 लाख विद्यार्थियों के खातों में पहुंची छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति, सीएम योगी ने दी सीख - मिली राशि शिक्षा पर खर्च करें बच्चे, बुक बैंक बनाएं
अगले महीने 50 हजार मेधावी बच्चियों को मिलेगी स्कूटी
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को चालू वित्त वर्ष के लिए पूर्वदशम (9-10) और दशमोत्तर कक्षाओं के 4.60 लाख से अधिक विद्यार्थियों के खातों में 148 करोड़ रुपये से अधिक की छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति हस्तांतरित की। सीएम ने छात्रों को आश्वस्त किया कि छात्रों के लिए पैसे की कोई कमी नहीं है। हर पात्र बच्चे को छात्रवृत्ति मिलेगी, छूटे हुए बच्चे भी जल्द आवेदन करें।
लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने विद्यार्थियों से कहा कि छात्रवृत्ति की राशि को खान-पान के बजाय शिक्षा पर ही खर्च कीजिए। इससे पुस्तकें, खरीदिए। पाठ्यक्रम के साथ ही महापुरुषों की आत्मकथा, ज्ञानवर्धक व धार्मिक पुस्तकों को पढ़िए, अपना बुक बैंक बढ़ाइए। कहा, सरकार दो करोड़ युवाओं को टैबलेट दे रही है, 60 लाख को मिल चुका है। शेष को जल्द मिलेगा।
4.60 लाख पूर्वदशम और दशमोत्तर छात्रों के खाते में आज आएगी ₹2250 से लेकर 14 हजार तक की छात्रवृत्ति, मुख्यमंत्री योगी करेंगे पहले चरण के वितरण का शुभारंभ
यूपी में छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम आज, मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ, छात्रों के बैंक खातों में सीधे भेजी जाएगी राशि
लखनऊ। प्रदेश के 460559 मेधावी व जरूरतमंद विद्यार्थियों के खातों में शनिवार को 148.04 करोड़ की छात्रवृत्ति पहुंचेगी। खाते में श्रेणीवार 2250 रुपये से लेकर 14 हजार रुपये तक छात्रवृत्ति की राशि का भुगतान होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को लोक भवन में समारोह में छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति वितरण प्रक्रिया का शुभारंभ करेंगे।
समाज कल्याण विभाग के तहत अनुसूचित जाति श्रेणी के पूर्वदशम (कक्षा 9-10) के 50,311 छात्रों को 7.04 करोड़, दशमोत्तर (कक्षा 11-12) के 38,177 छात्रों को 4.53 करोड़ और दशमोत्तर (अन्य उच्च शिक्षा) के 71,471 छात्रों को 52.97 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। सामान्य वर्ग के पूर्वदशम के 21,532 छात्रों को 6.45 करोड़ और दशमोत्तर के 16,552 छात्रों को 4.98 करोड़ रुपये रुपये का लाभ मिलेगा। इसी तरह से पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अंतर्गत पूर्वदशम के 1,27,088 छात्रों को 28.59 करोड़ एवं दशमोत्तर के 96,527 छात्रों को 31.42 करोड़ की राशि हस्तांतरित की जाएगी।
