DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बागपत बाँदा बांदा बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लख़नऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Sunday, August 21, 2016

गोण्डा : बच्चों को बताएं गणित के सरल तरीके, डॉयट में शिक्षकों का प्रशिक्षण, दी पठन पाठन की जानकारी

प्राइमरी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को सरल तरीकों से गणित की शिक्षा दी जाय। जिससे वह विषयों में पारंगत हो सके। साथ ही उन्हें पूरी जानकारी हो सके। यह बात शनिवार को डायट में चार दिवसीय आरंभिक गणित के प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन करते हुए प्राचार्य राम खेलावन वर्मा ने कहा कि सामान्य तौर पर गणित को कठिन विषय माना जाता है। आरंभिक स्तर पर इस पूर्वाग्रह को दूर करने के लिए विभिन्न नवाचारों एवं नवीन गतिविधियों पर ध्यान दिया जाना चाहिए। उप प्राचार्य मनोहर लाल ने कहा कि स्कूलों में बच्चों को समझाने के लिए आसान माध्यमों का सहारा लिया जाय। जिससे बच्चों को समझने में आसानी हो सके। साथ ही कई अन्य स्तर पर सुधार का प्रयास किया जाय। प्रशिक्षण प्रभारी ममता चौधरी ने संख्याओं के ज्ञान, संक्रियाओं, अवधारणाओं, मापन आदि गणितीय कौशलों को सरलता से बच्चों को समझाने की आवश्यकता पर जोर दिया

No comments:
Write comments