महराजगंज : कलेक्ट्रेट सभागार में शिक्षक कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के कार्यकारिणी की हुई बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्राथमिक शिक्षक संघ संजय कुमार मिश्र ने कहा कि अधिकारों के लिए शिक्षक कर्मचारी एकजुट होकर संघर्ष करें। अवश्य ही सफलता मिलेगी। संघ के प्रांतीय मंत्री श्रीनाथ धर दुबे ने शिक्षक कर्मचारियों की समस्याओं को शीघ्र समाधान कराने का निर्देश दिया। इस दौरान संगठन का विस्तार किया गया। जिसमें विनय कुमार पाठक को जिला मीडिया प्रभारी, नीरज कुमार को संगठन मंत्री, रिजवानुल्लाह, रणंजय सिंह, महेंद्र कुमार वर्मा, टीपी ¨सह को जिला कार्यकारिणी का सदस्य चयनित किया गया। बैठक को बलराम निगम, विरेंद्र यादव, चंदन द्विवेदी, प्रकाश नाथ, त्रिपाठी, जेपी मिश्र, जमीरून निशा, मीरा देवी आदि ने संबोधित किया। इस दौरान कार्यसमिति के साथ छह विभिन्न संगठनों के कर्मचारी एवं शिक्षक उपस्थिति रहे। कार्यक्रम का संचालन संगठन के मंत्री अंबरीश कुमार शुक्ल ने किया। बैठक के बाद समिति के सदस्यों ने अपनी मांगों के संबंध में ज्ञापन भी सौंपा।
No comments:
Write comments