DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बागपत बाँदा बांदा बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लख़नऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Monday, June 8, 2020

69000 शिक्षक भर्ती की जांच हाईकोर्ट के जज से करवाने की मांग, भर्ती को खुद फंसा रही सरकार

69000 शिक्षक भर्ती की जांच हाईकोर्ट के जज से करवाने की मांग

आरोप : 69 हजार की भर्ती को खुद फंसा रही सरकार

आरोप : शिक्षक भर्ती यूपी का व्यापम घोटाला, प्रियंका गांधी का बड़ा आरोप


लखनऊ। कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि 69000 शिक्षक भर्ती घोटाला उत्तर प्रदेश का व्यापम घोटाला है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि मामले में गड़बड़ी के तथ्य सामान्य नहीं हैं। डायरियों में स्टूडेंट्स के नाम, पैसे का लेनदेन, परीक्षा केंद्रों में बड़ी हेरफेर, इन गड़बड़ियों में रैकेट का शामिल होना - ये सब दर्शाता है कि इसके तार काफी जगहों पर जुड़े हैं।

प्रियंका गांधी ने कहा है कि मेहनत करने वाले युवाओं के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। सरकार अगर न्याय नहीं दे सकी तो इसका जवाब आंदोलन से दिया जाएगा। उन्होंने कहा है कि 68500 भर्ती मामले में भी बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई थीं। युवाओं के आवाज उठाने के बाद पुनर्मूल्यांकन में लगभग 5000 अभ्यर्थी पास हुए थे। अब 69000 में भी भारी हेरफेर सामने आया है।



प्रयागराज। न्याय मोर्चा का कहना है कि सरकार 69 हजार शिक्षक भर्ती खुद फंसा रही है। संयोजक सुनील मौर्य ने आरोप लगाया कि सरकार कोर्ट का निर्णय नहीं मान रही और पूरा मामला फंसाती जा रही है। कथित भ्रष्टाचार को देखते हुए सीबीआई जांच कराकर भर्ती रद्द करने की मांग करते हुए कहा कि अगर सरकार मांग नहीं मानती है तो मोर्चा आंदोलन को बाध्य होगा।


प्रयागराज। सपा नेत्री और इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ की पूर्व अध्यक्ष ऋचा सिंह ने 69000 शिक्षक भर्ती की जांच हाइकोर्ट के मौजूदा जज की अगुवाई में करवाकर दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है।


दावा किया कि पूरी भर्ती भ्रष्टाचार और गड़बड़ियों से भरी है। अनियमितताओं को दूर करते हुए दोबारा मेरिट लिस्ट बननी चाहिए। आरक्षण को नियमानुसार लागू करें अन्यथा सड़क पर आंदोलन कर सरकार की जवाबदेही तय करेंगे।

 वहीं दूसरी ओर न्याय मोर्चा के संयोजक सुनील मौर्य ने कहा कि सरकार भर्ती में भ्रष्टाचार की व्यापकता को देखते हुए परीक्षा रहकर पुनः परीक्षा कराए। कहा कि नई परिस्थिति में हम लोग नए तरह से न्यायालय में जाएंगे और भर्ती प्रक्रिया रद्द करने की मांग करेंगे।

No comments:
Write comments