DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बागपत बाँदा बांदा बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लख़नऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Thursday, June 18, 2020

लखनऊ : आठ प्राइमरी स्कूलों में चलेंगी स्मार्ट कक्षाएं

लखनऊ : आठ प्राइमरी स्कूलों में चलेंगी स्मार्ट कक्षाएं।


लखनऊ : आठ प्राइमरी स्कूलों में चलेंगी स्मार्ट कक्षाएं।


लखनऊ :  कार्यालय संवाददाता प्राइमरी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे अब किताबों में हंस की कहानी सिर्फ पढ़ेंगे नहीं बल्कि प्रोजेक्टर के जरिए स्मार्ट क्लास में हंस को उड़ते हुए देखेंगे। यही नहीं बच्चे हंस की कहानी को जीवंत रूप में देख कर काफी कुछ सीखेंगे। उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा अपने बजट से शहर के आठ स्कूलों को संवारने व उनको आधुनिक बनाने जा रहे हैं। जिससे यहां पढ़ने वाले बच्चे भी निजी स्कूलों की तरह बेहतर शिक्षा हासिल कर सकें। बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक हर विधानसभा से एक स्कूल को चुना जाएगा। 





इसकी शुरुआत रहीमनगर के प्राथमिक विद्यालय से होगी। यहां पर बच्चों की कक्षाओं को खूबसूरत वॉलपेपर से सजाया जाएगा। कक्षाओं को स्मार्ट क्लासेज के रूप में तब्दील किया जाएगा। इसके अलावा शौचालय व खेल के मैदान को बेहतर बनाया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक स्कूल में बच्चों के खेलकूद के सामान की व्यवस्था भी की जाएगी। अधिकारियों की मानें तो आठ स्कूलों को उपमुख्यमंत्री अपने बजट से बनावा रहे हैं। उसे प्रोत्साहित होकर दूसरे जनप्रतिनिधि भी स्कूलों को गोद लेकर संवार सकते हैं। नगर शिक्षा अधिकारी वेतन के अनुसार लॉकडाउन की वजह से प्राथमिक विद्यालय रहीमाबाद में कार्य शुरू नहीं हो पाया था लेकिन अब काम शुरू हो गया है। स्कूल बहुत जल्द एक नए रंग में नजर आएगा। इससे यहां पर पढ़ने वाले बच्चों की प्रतिभा निखरेगी। उन्होंने बताया कि इसके बाद नगर क्षेत्र के अलग-अलग जोनों में स्कूलों को संवारने का काम किया जाएगा। जिससे शिक्षा का स्तर सुधरेगा।



 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।

No comments:
Write comments