DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बागपत बाँदा बांदा बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लख़नऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Saturday, April 23, 2022

CBSE Syllabus 2023 : सीबीएसई ने शैक्षणिक सत्र 2023 के लिए जारी किया पाठ्यक्रम, यहां जानें क्या हुए बड़े बदलाव

CBSE Syllabus 2023 : सीबीएसई ने शैक्षणिक सत्र 2023 के लिए जारी किया पाठ्यक्रम, यहां जानें क्या हुए बड़े बदलाव

CBSE Syllabus 2023 साल 2023 के लिए 12वीं कक्षा के लिए जारी हुए पाठ्यक्रम के लिए फिजिक्स के पाठ्यक्रम में मामूली कटौती की गई है। इसके तहत पिछले साल की अपेक्षा इस बार भौतिक विज्ञान में 15 प्रतिशत पाठ्यक्रम में कटौती की गई है।

नई दिल्ली : CBSE Class 12 Syllabus 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board of Secondary Education,CBSE) ने शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के लिए पाठ्यक्रम की घोषणा कर दी है। इसके अलावा, सीबीएसई बोर्ड ने अगले साल के लिए कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं के पाठ्यक्रम की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही बोर्ड ने यह स्पष्ट कर दिया है कि, अगले साल यानी कि 2023 से दो टर्म में परीक्षाएं आयोजित नहीं करेगा। ऐसे में इन कक्षाओं में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं और शिक्षक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर जाकर पाठ्यक्रम देख सकते हैं।


साल 2023 के लिए 12वीं कक्षा के लिए जारी हुए पाठ्यक्रम के लिए फिजिक्स के पाठ्यक्रम में मामूली कटौती की गई है। इसके तहत, पिछले साल की अपेक्षा इस बार भौतिक विज्ञान में 15 प्रतिशत पाठ्यक्रम में कटौती की गई है। वहीं कई टॉपिक्स जैसे इलेक्ट्रानिक्स, Magnetism सहित अन्य टॉपिक्स को भी फिर जोड़ दिया गया है।सीबीएसई कक्षा 12 गणित पाठ्यक्रम को देखें तो यह काफी हद तक समान है। हालांकि यह कुछ विषयों को वापस जोड़ा गया है तो वहीं कुछ को हटा भी दिया गया है। मोटे तौर पर अगर देखा तो पाठ्यक्रम समान ही है।इसके अलावा सीबीएसई पाठ्यक्रम 2022-23 में 9वीं और 10वीं कक्षा के लिए भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं, जो कि छात्र-छात्राएं ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं।

कोरोना महामारी के चलते हुया था फैसला

साल 2020 में आई कोरोना महामारी के चलते सीबीएसई बोर्ड ने इस साल यानी कि 2022 में बोर्ड परीक्षाओं को दो टर्म में बांटने का फैसला किया है। इसके मुताबिक, सीबीएसई टर्म 1 की परीक्षा 2022 नवंबर-दिसंबर, 2021 में आयोजित की गई थी। वहीं टर्म-2 परीक्षा इस महीने यानी 26 अप्रैल से शुरू हो रही है। इसके अनुसार, कक्षा 10 के लिए यह 24 मई और कक्षा 12 के लिए 15 जून को समाप्त होंगी।

No comments:
Write comments