परीक्षा में अयोग्य कर्मियों की लगाई ड्यूटी तो होगी कार्रवाई, सचिव की ओर से सभी डीआईओएस को दिए गए निर्देश, 10 दिसंबर तक देनी है सूची
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष-2027 में होनी वाली परीक्षा पांच फरवरी से - शुरू होगी। इसके लिए यूपी बोर्ड की ओर से तैयारियां शुरू हो गई हैं। रविवार को बोर्ड के सचिव भगवती सिंह की ओर से सभी जिलों के डीआईओएस को पत्र भेजे गए हैं।
पत्र में स्पष्ट निर्देश हैं कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में किसी भी अयोग्य शिक्षक व कर्मचारी को नहीं लगाया जाएगा। यदि ऐसी स्थिति मिलती है तो संबंधित विद्यालयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। बोर्ड परीक्षा के लिए माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के डेटा सत्यापन के निर्देश दिए गए हैं। सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को यह सत्यापन 10 दिसंबर तक पूरा करना अनिवार्य है।
सचिव भगवती सिंह द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि यह प्रक्रिया पहले जारी किए गए निर्देशों के संदर्भ में है। इंटरमीडिएट शिक्षा अधिनियम, 1921 के अध्याय 7 के विनियम 11 (ख) के तहत यह व्यवस्था है। इसके अनुसार, संस्थाओं में सिर्फ निर्धारित योग्यता वाले शिक्षक ही नियुक्त किए जाएंगे। संस्था द्वारा नियुक्त शिक्षण कर्मियों का सत्यापन जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा किया जाएगा।
सत्यापन के बाद डेटा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षकों को परिषद के पोर्टल पर अपलोड किए गए शिक्षकों के विवरण को अपने लॉगिन के माध्यम से प्राप्त करना होगा। उन्हें विद्यालयवार परीक्षण और सत्यापन सुनिश्चित करना होगा। सचिव भगवती सिंह ने बताया कि संस्था प्रधान और प्रबंधक इसके लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार होंगे।
माध्यमिक शिक्षकों और कर्मचारियों का होगा सत्यापन
प्रयागराजः माध्यमिक शिक्षा परिषद उप्र ने बोर्ड परीक्षा की शुचिता को देखते हुए प्रदेशभर के माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों और शिक्षणेतर कार्मिकों के डाटा परीक्षण/ सत्यापन के लिए डीआइओएस को निर्देशित किया है। बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने कहा, इंटरमीडिएट शिक्षा अधिनियम, 1921 के तहत विनियमावली के अध्याय-सात के विनियम 11 (ख) में व्यवस्था है कि संस्था में अर्हताधारी शिक्षक नियुक्त होंगे व संस्था उनका सत्यापन डीआइओएस से कराते हुए परिषद की वेबसाइट पर डाटा अपलोड करेगी। इसी संदर्भ में डीआइओएस की लागिन के माध्यम से विवरण अपलोड करना है।
सत्यापन की प्रक्रिया दस दिसंबर तक हर हाल में पूरी कर लेनी है। उसके बाद यदि किसी विद्यालय में अनर्ह शिक्षणकर्मी पाए जाते हैं तो संस्था पर दंड लगेगा। डीआइओएस के जरिये यह भी निर्देशित किया गया है कि यदि किसी विद्यालय में कोई अनर्ह शिक्षक परीक्षा कार्यों। में नियुक्त हो जाता है तो संस्था प्रधान/प्रबंधक के विरुद्ध उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम, 2024 के तहत संबंधित का उत्तरदायित्व निर्धारित कर कठोरतम कार्रवाई की जायेगी।
No comments:
Write comments