पुरानी पेंशन के लिए अटेवा का प्रदर्शन लक्ष्मण मेला मैदान पर बुधवार को मुख्य सचिव के आश्वासन के बाद स्थगित कर दिया गया। इस कड़ी में अगली वार्ता वित्त और कार्मिक विभाग के अधिकारियों से 29 अगस्त को होगी। यह धरना 21 अगस्त से चल रहा था।
अनशन पर बैठे 23 प्रदर्शनकारियों में से डॉ. हरिप्रकाश यादव और सूफियान अहमद की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें केजीएमयू में भर्ती करवाना पड़ा। मांगे पूरी न होने और सरकारी उपेक्षा के चलते प्रदर्शनकारियों में आक्रोश बढ़ने लगा। शाम को मुख्य सचिव दीपक सिंघल से प्रतिनिधियों की वार्ता करवाई गई। प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार, प्रदेश महामंत्री डा नीरजपति त्रिपाठी, प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश यादव, प्रदीप कुमार सिंह शामिल थे।
No comments:
Write comments