DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बागपत बाँदा बांदा बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लख़नऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Monday, April 5, 2021

नई शिक्षा नीति के अंतर्गत जल्द बनाये जाएंगे स्कूल कॉम्प्लेक्स, शुरू हुई मैपिंग


नई शिक्षा नीति के अंतर्गत जल्द बनाये जाएंगे स्कूल कॉम्प्लेक्स, शुरू हुई मैपिंग


बुनियादी व माध्यमिक शिक्षा के स्कूलों का एक समूह (स्कूल काम्प्लेक्स) बनेगा। इसका उद्देश्य स्कूल के संसाधनों का अधिकतम उपयोग करना है। इसके लिए स्कूलों की मैपिंग की जा रही है। वहीं स्पेशल एजुकेशन जोन भी बनाया जाएगा जहां शिक्षा से जुड़ी सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।


नई शिक्षा नीति के तहत स्कूल कॉम्प्लेक्स बनाने की योजना है। इस कॉम्लेक्स में कक्षा एक से 12 के स्कूलों को शामिल किया जाएगा। इसमें तीन से पांच किमी के अंदर स्थित स्कूलों को एक काम्प्लेक्स में रखा जाएगा। इसके तहत आपस में शिक्षकों की सेवाओं का आदान-प्रदान हो सकेगा वहीं स्कूल में उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग भी किया जा सकेगा | जैसे किसी एक स्कूल में खेल का मैदान है तो वहां अन्य स्कूलों के बच्चों को ले जाकर खेलने का मौका दिया जाएगा।

No comments:
Write comments