बीटीसी 2015 में दाखिले के लिए आयोजित हुई काउंसिलिंग में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों की पहली चयनित अनंतिम सूची गुरुवार को जारी होगी। जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) की प्राचार्य ललिता प्रदीप ने बताया कि वेबसाइट पर चयनित हुए अभ्यर्थियों की अनंतिम सूची जारी की जाएगी। इसमें चयनित हुए अभ्यर्थी आगे सरकारी व निजी बीटीसी कॉलेजों में दाखिला लेंगे। डायट प्राचार्य ललिता प्रदीप ने बताया कि कुल 2250 सीटों के मुकाबले करीब आठ हजार पुरूष व महिला अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग में हिस्सा लिया है। अब इसमें से टॉप अभ्यर्थी चयनित किए जाएंगे। फिलहाल बुधवार को पहली प्रवेश काउंसिलिंग खत्म हो गई।
No comments:
Write comments