DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बागपत बाँदा बांदा बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लख़नऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Wednesday, January 31, 2024

वर्ष 2023 के राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए 13 माध्यमिक शिक्षकों का चयन

राज्य व मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कारों के लिए 13 चयनित 

वर्ष 2023 के लिए चयन समिति की संस्तुति के बाद हुई घोषणा

 📢 प्राइमरी का मास्टर PKM
      अधिकृत WhatsApp चैनल


लखनऊ। प्रदेश में राजकीय व अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के लिए राज्य व मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कारों की घोषणा मंगलवार को कर दी गई। शासन ने वर्ष 2023 के लिए चयन समिति की संस्तुति और राज्यपाल की सहमति से चयनित अध्यापकों के नामों का एलान किया। जल्द ही इन्हें सम्मानित किया जाएगा।

राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयनितों में मेरठ के चौधरी प्रेमनाथ सिंह केवी इंटर कॉलेज माछरा के प्रधानाचार्य राजेश कुमार त्यागी, वाराणसी के महामना मालवीय इंटर कॉलेज बछाव के प्रधानाचार्य डॉ. चंद्रमणि सिंह, अमरोहा के राजकीय इंटर कॉलेज धनौरा के प्रधानाध्यापक पवन कुमार त्यागी, बरेली के राजकीय हाईस्कूल तालगोटिया क्यारा के प्रधानाध्यापक सुभाष चंद्र मौर्या शामिल हैं। 

इसमें सुल्तानपुर के राजकीय इंटर कॉलेज के मानविकी के शिक्षक केशव प्रसाद सिंह, लखनऊ के बीकेटी इंटर कॉलेज के मानविकी के शिक्षक रविंद्र कुमार, अमेठी के एएच इंटर कॉलेज मुसाफिरखाना के विज्ञान के शिक्षक डॉ. रमाशंकर पांडेय भी हैं। 

इनके अलावा अमरोहा के राजकीय इंटर कॉलेज के मानविकी के शिक्षक ऋषिपाल सिंह, बागपत के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के विज्ञान  के शिक्षक डॉ. प्रीति शर्मा, आगरा के एमडी जैन इंटर कॉलेज हरी पर्वत के विज्ञान के शिक्षक डॉ. निखिल जैन व चित्रकूट के चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी के कला शिक्षक लालमन शामिल हैं।


वहीं, अशासकीय माध्यमिक विद्यालय (वित्तविहीन) के लिए मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके लिए अलीगढ़ के सूरज प्रसाद डागा सरस्वती विद्या मंदिरइंटर कॉलेज कासगंज के प्रधानाचार्य भूपेंद्र कुमार सिंह व कानपुर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज तिर्वा, कन्नौज के प्रधानाचार्य अनिल कुमार मिश्रा का चयन किया गया है। हालांकि इन्हें राष्ट्रीय व राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों के लिए दिए जाने वाले लाभ व सुविधाएं अनुमन्य नहीं होंगी।


वर्ष 2023 के राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए 13 माध्यमिक शिक्षकों का चयन

लखनऊ: राज्य सरकार ने राज्य शिक्षक पुरस्कार की घोषणा कर दी है अबकि प्रदेश के 13 माध्यमिक शिक्षकों को 2023 के राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चुना गया है। राज्य पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों में दो निजी स्कूलों के और 11 सरकारी व एडेड स्कूलों के हैं। लखनऊ से बीकेटी इंटर कॉलेज के रवींद्र कुमार को पुरस्कार मिला है।

सरकारी और एडेड कॉलेज के राजेश कुमार त्यागी(मेरठ), चंद्रमणि सिंह (वाराणसी), पवन कुमार त्यागी (अमरोहा), सुभाष चंद्र मौर्य (बरेली), केशवर प्रसाद सिंह (सुल्तानपुर), रवींद्र कुमार (लखनऊ), ऋषिपाल सिंह (अमरोहा), डॉ. निखिल जैन (आगरा), डॉ. रामशंकर पांडेय (अमेठी) और लालमन (चित्रकूट) को राज्य पुरस्कार के लिए चुना गया है।

वहीं निजी स्कूलों के भूपेंद्र कुमार सिंह(अलीगढ़) और अनिल कुमार मिश्र (कानपुर) का चयन हुआ है। पुरस्कारों के लिए जारी आदेश में कहा गया है कि निजी स्कूलों के शिक्षकों को पुरस्कार दिया जाएगा लेकिन एडेड और राजकीय शिक्षकों की तरह सेवा विस्तार और अन्य लाभ नहीं दिए जाएंगे। 



No comments:
Write comments