DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बागपत बाँदा बांदा बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लख़नऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Tuesday, January 30, 2024

मांग : बीमार व महिला शिक्षक कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी से मिले छूट

मांग : बीमार व महिला शिक्षक कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी से मिले छूट 



लखनऊ। उप्र बीटीसी शिक्षक संघ ने गंभीर बीमारियों से ग्रस्त व महिला शिक्षकों-कर्मचारियों की लोकसभा चुनाव में ड्यूटी न लगाने की मांग की है। इस संबंध में चुनाव आयोग को पत्र भेजा है। 


संघ ने कहा है कि चुनाव ड्यूटी के लिए शिक्षकों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के लिए ऑनलाइन विवरण मांगा गया है। इसमें उन शिक्षकों-कर्मचारियों और महिलाओं का भी विवरण भेजा जा रहा है, जो गंभीर बीमारियों से ग्रस्त व दिव्यांग हैं। कुछ तो मेडिकल अवकाश पर चल रहे हैं। 


संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि जो महिलाएं मैटरनिटी लीव पर हैं, उनको भी शामिल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इनका विवरण अपडेट होने और ड्यूटी लगवाने के बाद उन्हें इसको कटवाने के लिए अनावश्यक भागदौड़ व परेशानी का सामना करना पड़ता है। 

No comments:
Write comments