DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Tuesday, November 24, 2026

अनुदानित मदरसों में कामिल और फाजिल की डिग्री के आधार पर नियुक्त शिक्षकों को हटाने की तैयारी

अनुदानित मदरसों में कामिल और फाजिल की डिग्री के आधार पर नियुक्त शिक्षकों को हटाने की तैयारी



लखनऊ। प्रदेश के अनुदानित मदरसों में कामिल और फाजिल की डिग्री के आधार पर नियुक्त शिक्षकों को हटाने की तैयारी शासन ने शुरू कर दी है। इसके लिए ऐसे शिक्षकों का ब्योरा तलब किया गया है। अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ अनुभाग-3 के संयुक्त सचिव दया शंकर ओझा ने 23 नवंबर को मदरसा शिक्षा परिषद के रजिस्ट्रार को पत्र भेजकर सभी अनुदानित मदरसों से ऐसे शिक्षकों की मदरसावार जानकारी एक सप्ताह में मांगी है। 


पत्र में सुप्रीम कोर्ट के पांच नवंबर 2024 के आदेश का हवाला दिया गया है। इसमें उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद अधिनियम, 2004 में कामिल और फाजिल की डिग्री से संबंधित प्रावधानों को असंवैधानिक घोषित किया गया था। शासन ने शिक्षकों के नाम, डिग्री प्राप्त करने का वर्ष, नियुक्ति और अनुमोदन की तिथि समेत पांच बिंदुओं पर जानकारी मांगी है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

No comments:
Write comments