सरकारी व सहायताप्राप्त स्कूलों के बच्चों का आधार प्रमाणीकरण जल्द
लखनऊ मंडल के सरकारी व सहायताप्राप्त स्कूलों में बच्चों के आधार कार्ड बनाने व प्रमाणीकरण की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। श्रीटान इण्डिया लिमिटेड को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। लखनऊ मंडल से इसका पायलट प्रोजेक्ट शुरू होगा। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार ने आदेश जारी कर दिया है।
श्रीटान इण्डिया को बच्चों का आधार कार्ड बनाने, उसमें संशोधन करने और उसके प्रमाणीकरण का काम करना होगा। इसके लिए प्रति बच्चा 5 रुपए दिया जाएगा। 1,24,47120 बच्चों के पास आधार कार्ड है। इनमें संशोधन और आधार प्रमाणीकरण का काम करना होगा। 4043327 बच्चों के पास आधार कार्ड नहीं है। उनके कार्ड को बनाने का काम भी श्रीटान इण्डिया को करना होगा।
No comments:
Write comments