DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बागपत बाँदा बांदा बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लख़नऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Saturday, June 10, 2023

मुख्यमंत्री अभ्युदय विद्यालय और कायाकल्प-2 की शुरुआत जल्द, जी-20 जनभागीदारी राज्य स्तरीय कार्यशाला में बेसिक शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी

मुख्यमंत्री अभ्युदय विद्यालय और कायाकल्प-2 की शुरुआत जल्द, जी-20 जनभागीदारी राज्य स्तरीय कार्यशाला में बेसिक शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी



लखनऊ। बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने कहा है कि मिशन कायाकल्प के अच्छे नतीजे आए हैं। इससे स्कूलों की स्थिति बेहतर हुई है। इसे देखते हुए जल्द ही मिशन कायाकल्प 2 शुरू किया जाएगा। विद्यालयों में और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए मुख्यमंत्री अभ्युदय विद्यालय भी शुरू होंगे। वे शुक्रवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में जी- 20 जनभागीदारी पर राज्य स्तरीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।


उन्होंने कहा कि 2017 में परिषदीय स्कूलों की जो स्थिति थी, उसे सुधारने की बड़ी चुनौती थी। इसके लिए सरकार ने विद्यालयों के ढांचागत विकास के साथ ही शिक्षकों के वेतन, एरियर, अवकाश, पदोन्नति, तबादले की प्रक्रिया ऑनलाइन की है। स्कूलों में बच्चों की संख्या कम हो रही थी। हमने नामांकन बढ़ाकर 1.91 करोड़ किया है। परिषदीय विद्यालयों के बच्चे निजी स्कूल से बेहतर हैं। बेसिक शिक्षा विभाग समय के साथ कदमताल कर रहा है। तकनीकी रूप से भी विभाग काफी अपग्रेड है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने निपुण मिशन को जनआंदोलन बनाने की अपील की।


विशेषज्ञ गौरव गोयल ने बताया कि प्रदेश में 4500 विद्यालय निपुण हो गए हैं। हर जिले में दो युवा मुख्यमंत्री निपुण भारत सहयोगी बनाए जाएंगे और निपुण ब्लॉक भी बनेंगे। इसी सत्र में 10 हजार निपुण विद्यालयों की स्थापना होगी। अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने कहा की नीति आयोग ने मिशन कायाकल्प को यूपी की बेस्ट प्रैक्टिस माना है। दो साल में बेसिक- माध्यमिक शिक्षा में बड़ा बदलाव दिखेगा। कार्यक्रम में एससीईआरटी की निदेशक डॉ. अंजना गोयल, स्वेता शर्मा कुकरेजा समेत बीएसए व शिक्षक शामिल हुए। 

No comments:
Write comments