DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बागपत बाँदा बांदा बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लख़नऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Thursday, June 15, 2023

DU और AMU सहित 105 विश्वविद्यालय नये सत्र से शुरू कर रहे चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम

दिल्ली विवि और AMU सहित 105 विश्वविद्यालय नये सत्र से शुरू कर रहे चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम



चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम में छात्रों के पास होगा मल्टीपल एंट्री और एग्जिट का विकल्प



नई दिल्ली :  देशभर के 19 केंद्रीय विश्वविद्यालयों सहित 105 विश्वविद्यालयों में आगामी शैक्षणिक सत्र से चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम शुरू होगा। यह जानकारी विश्व विद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने दी। 


जिन केंद्रीय विश्वविद्यालयों ने चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम को चुना है, उनमें दिल्ली विश्वविद्यालय, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, विश्व भारती विश्वविद्यालय, असम विश्वविद्यालय, तेजपुर विवि, सिक्किम विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, मौलाना आजाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय शामिल हैं।


 सूची में लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय विश्वविद्यालय, जम्मू केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा विश्वविद्यालय, हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय, महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, राजीव गांधी विवि व हरियाणा, दक्षिण बिहार व तमिलनाडु स्थित केंद्रीय विवि शामिल हैं। 


40 डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय, 18 निजी विश्वविद्यालय व 22 राज्य विश्वविद्यालयों ने चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम को चुना है। चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम में छात्रों के पास मल्टीपल एंट्री और एग्जिट का विकल्प भी होगा।

No comments:
Write comments