DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बागपत बाँदा बांदा बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लख़नऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Wednesday, May 1, 2024

अब सरकारी स्कूलों में बच्चों को सिखाया जाएगा संगीत के गुर, लोक संगीत पर रहेगा मुख्य फोकस

अब सरकारी स्कूलों में बच्चों को सिखाया जाएगा संगीत के गुर, लोक संगीत पर रहेगा मुख्य फोकस
 

सरकारी स्कूलों में बच्चों को अब संगीता सिखाया जाएगा। संगीत नाटक अकादमी के कलाकार बच्चों को विभिन्न माध्यमों से संगीत के गुर सिखाएंगे। भारतीय संगीत और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए परिषदीय व माध्यमिक शिक्षा विभाग के सरकारी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को संगीत सिखाने की पहल की जा रही है।

बच्चों को करीब दो घंटे की कक्षा में विभिन्न माध्यमों से संगीत सिखाया जाएगा। जिस बच्चे की रूचि संगीत में दिखेगी, उसे आगे बढ़ाया जाएगा। लोक संगीत पर विशेष ध्यान रहेगा। इसमें सुरों की शिक्षा के साथ बच्चों को वाद्य यंत्रों के बारे में बताया जाएगा। पहले चरण में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे शामिल होंगे। दूसरे चरण में अर्द्धसरकारी स्कूलों के बच्चों व उसके बाद गैर सरकारी स्कूलों के बच्चों को शामिल किया जाएगा।

स्कूूलों की सूची संगीत नाटक अकादमी पहुंचने पर प्रशिक्षित कलाकार स्कूल में आकर संगीत की शिक्षा देंगे। संगीत नाटक अकादमी के निदेशक शोभित नाहर की ओर से सभी डीआईओएस व बीएसए को पत्र भेजा गया है और कहा गया है कि इस येाजना को वृहद स्तर पर शुरू किया जाएगा। इसके तहत डीआईओएस व बीएसए से सरकारी स्कूलों की सूची मांगी गई है। 



सरकारी स्कूलों के बच्चे भी सीखेंगे संगीत के गुर, संगीत नाटक अकादमी ने मांगी स्कूलों से सूची, यूपी के कुशल संगीत कलाकार देंगे प्रशिक्षण

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों के बच्चों को कुशल कलाकार संगीत की शिक्षा देंगे। संगीत नाटक अकादमी की ओर से यह पहल जल्द ही शुरू की जा रही है। अकादमी के पंजीकृत कलाकार बच्चों को भाषण के जरिये, रचना और अंग संचालन के माध्यम से कई विधाएं सिखाएंगे। भारतीय संगीत व संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस योजना को जल्द अमलीजामा पहनाया जाएगा। इसके लिए स्कूलों व कॉलेजों की सूची मांगी गई है।


संगीत नाटक अकादमी के निदेशक शोभित नाहर ने बताया कि इस योजना को वृहद स्तर पर शुरू करने की कोशिश की जा रही है। इसके तहत डीआईओएस और बीएसए से सरकारी स्कूलों की सूची मांगी गई है। पहले चरण में सरकारी स्कूलों के बच्चों को सिखाया जाएगा और इसके बाद अर्धसरकारी स्कूलों के बच्चों को व उसके बाद गैरसरकारी स्कूलों के बच्चों को संगीत की शिक्षा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हमने कुछ समय पहले भी संगीत के होनहारों को खोजने की कोशिश की थी लेकिन वह 2023 तक उतना सफल नहीं पाई थी। अब यूपी के होनहारों को खोजने की वृहद स्तर पर योजना बनाई गई है। जल्द ही इसे सफल बनाया जाएगा।


■ दो घंटे चलेगी संगीत की क्लास

शोभित नाहर ने बताया कि प्रदेश के कुशल कलाकार इन स्कूलों के बच्चों को दो घंटे की कक्षा में विभिन्न माध्यमों से संगीत के गुर सिखाएंगे। अभी हमारा प्रयास रहेगा कि एक साल में ज्यादा से ज्यादा बच्चों को संगीत सिखा सकें। जिन बच्चों में रुचि दिखेगी उन्हें आगे भी ले जाएंगे। जहां-जहां से सूची आती जाएगी वहां-वहां हमारे कलाकार जा जाकर योजना को आगे बढ़ाते जाएंगे।


■ लोक संगीत पर रहेगा मुख्य फोकस
शोभित नाहर ने बताया कि शुरुआत में हमारा फोकस लोक संगीत पर ही रहेगा। इसके तहत सुरों की शिक्षा के साथ ही बच्चों को वाद्ययंत्रों के बारे में भी बताया जाएगा।

No comments:
Write comments