तमिलनाडु : स्कूलों को मान्यता और मंजूरी देने में 100 करोड़ की घूस, पूर्व स्कूल शिक्षामंत्री गिरफ्तार
चेन्नई। तमिलनाडु के डीएमके नेता एवं पूर्व स्कूल शिक्षा मंत्री ए महेश पोय्यामोझी को निजी स्कूलों को मान्यता और जरूरी सरकारी मंजूरी देने के नाम पर 100 करोड़ रुपये वसूली के किया गया है। मद्रास हाईकोर्ट के जस्टिस वी. लक्ष्मीनारायणन ने सोमवार को उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। याचिका खारिज होते ही ग्रेटर चेन्नई पुलिस की केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
तमिलनाडु सरकार ने जमानत याचिका का विरोध करते हुए इसे वित्तीय आतंकवाद करार दिया। महेश 2021-26 के बीच डीएमके सरकार में स्कूली शिक्षा मंत्री थे। सीसीबी और ईडी ने इस मामले में केस दर्ज किया है।
No comments:
Write comments