माध्यमिक शिक्षा विभाग में मृतक आश्रितों के समायोजन में देरी करने पर 54 जिलों से निदेशालय ने जताई नाराजगी
अभी तक 54 जिलों ने पहले स्तर व ऑर्डर अथॉरिटी का पंजीकरण ही नहीं किया है
लखनऊ। माध्यमिक शिक्षा विभाग में मृतक आश्रितों के समायोजन में देरी करने पर 54 जिलों से निदेशालय ने नाराजगी जताई है। इसकी प्रक्रिया मानव संपदा पोर्टल से ऑनलाइन की जानी है, लेकिन अभी तक इन जिलों ने पहले स्तर व आर्डर अथॉरिटी का पंजीकरण ही नहीं किया है। ऐसे में संयुक्त शिक्षा निदेशकों व डीआईओएस को जल्द कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने इन जिलों से मानव संपदा पोर्टल से मृतक आश्रितों का सेवायोजन कराने में लापरवाही पर नाराजगी जताई है। 31 मई के बाद से मृतक आश्रितों के समायोजन के लिए आवेदन और उसके निस्तारण की समस्त प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से की जानी है। इसके लिए पोर्टल पर मृतक आश्रित सेवायोजन प्रणाली शुरू की गई है।
नियुक्ति प्राधिकारी से प्राथमिक स्तर पर ऑनलाइन ही लॉगिन व पासवर्ड से मृतक आश्रित आवेदनों को अनुमोदित कर आगे बढ़ाया जाना है। ऑनलाइन प्रणाली से मृतक आश्रितों के आवेदन, मृतक कर्मियों के अंतिम रिपोर्टिंग कार्यालय में भेजे जाएंगे। ऐसे में यह कार्य हर संबंधित कार्यालय व निदेशायल के सभी ऑफिस एडमिन के माध्यम से अनिवार्य रूप से की जानी है।
जिन ऑफिस एडमिन की ओर से यह कार्य नहीं किया जाएगा, उस कार्यालय के मृतक आश्रित आवेदन नहीं कर सकेंगे। लापरवाही करने वालों में लखनऊ, उन्नाव, कानपुर नगर, कानपुर देहात, रायबरेली, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर व बाराबंकी समेत 54 जिले हैं।
No comments:
Write comments