मदरसों में कामिल-फाजिल डिग्री बंद, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद यूपी कैबिनेट ने दी मंजूरी
लखनऊ। प्रदेश के मदरसे अब कामिल और फाजिल की डिग्री नहीं दे सकेंगे। इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट की ओर से दिए गए आदेश के अनुपालन में तैयार मदरसा शिक्षा परिषद अधिनियम-2004 के संशोधित प्रस्ताव को मंगलवार को कैबिनेट की मंजूरी दे दी गई।
मदरसा शिक्षा परिषद की कामिल (स्नातक) और फाजिल (स्नात्कोत्तर) की डिग्री को यूजीसी से मान्यता नहीं थी। सुप्रीम कोर्ट ने इन डिग्रियों को असांविधानिक घोषित किया था। मंगलवार को नए प्रस्ताव को मंजूरी के बाद कामिल फाजिल डिग्री बंद हो जाएगी।
No comments:
Write comments