DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Wednesday, November 25, 2026

पाठ्यपुस्तकों में खराब छपाई की शिकायतों की जांच होगी, राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान व प्रशिक्षण परिषद ने सुधारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया

पाठ्यपुस्तकों में खराब छपाई की शिकायतों की जांच होगी,  राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान व प्रशिक्षण परिषद ने सुधारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया


कहा-जिम्मेदार पाए जाने वाले किसी भी मुद्रक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

नई दिल्ली : राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने अपनी पाठ्यपुस्तकों की छपाई की खराब गुणवत्ता से जुड़ी शिकायतों पर संज्ञान लिया। खासकर स्कूलों की कुछ किताबों में पाठ धुंधला व अस्पष्ट होने की शिकायतें मिली हैं।


परिषद ने इंटरनेट मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "एनसीईआरटी ने छपाई की गुणवत्ता से जुड़ी चिंता पर संज्ञान लिया है। इसे गंभीरता से लिया जा रहा है और प्राथमिकता के आधार पर इसकी जांच की जा रही है। जिम्मेदार पाए जाने वाले किसी भी मुद्रक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एनसीईआरटी हर बच्चे को स्पष्ट, पढ़ने योग्य और विद्यार्थियों के अनुकूल पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।"

परिषद की यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के वकील विनीत जिंदल की ओर से कक्षा 10 की पाठ्यपुस्तकों में छपाई की खामियों को उजागर किए जाने के बाद हुई है। जिंदल ने एक्स पर पोस्ट में कहा था, "मेरा बेटा कक्षा 10 में पढ़ता है। उसकी एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तक देखने के बाद मैं छपाई की गुणवत्ता को लेकर बहुत चिंतित हूं। पाठ का आकार बेहद छोटा व धुंधला है और छपाई भी खराब है। इससे विद्यार्थियों को आराम से पढ़ने में कठिनाई होती है। स्कूली बच्चों की आंखों पर अनावश्यक जोर पड़ सकता है, सिरदर्द हो सकता है और स्वास्थ्य संबंधी अन्य समस्याएं हो सकती हैं।"

No comments:
Write comments