500 से अधिक विद्यार्थियों वाले स्कूलों में लगेगा आधार कैंप, प्रदेश के करीब पौने चार करोड़ बच्चों का आधार अपडेट करने की कवायद
लखनऊ। आधार कार्ड में अनिवार्य बायोमीट्रिक अपडेट के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) 500 से अधिक विद्यार्थियों वाले स्कूल-कॉलेजों में कैंप लगाएगा। इसके लिए करीब डेढ़ लाख शिक्षण संस्थान चिह्नित किए गए हैं।
पांच व 15 साल की उम्र पर आधार कार्ड बायोमीट्रिक अपडेट करवाना अनिवार्य है। ये सुविधा यूआईडीएआई निशुल्क दे रहा है। इसके बावजूद प्रदेश के 2.64 लाख स्कूलों के करीब पौने चार करोड़ विद्यार्थियों का आधार अपडेट बाकी है। अभी तक यूआईडीएआई करीब एक लाख ऐसे शिक्षण संस्थानों में कैंप लगवा रहा था, जहां विद्यार्थियों की संख्या एक हजार या इससे अधिक है। अब इसमें बदलाव करते हुए संस्थानों में विद्यार्थियों की न्यूनतम संख्या पांच सौ तय की गई है।
आधार केंद्र जाकर खुद भी करा सकते हैं अपडेट यूआईडीएआई के अफसरों ने लोगों से अपील की है कि वह अपने बच्चों के आधार केंद्रों पर जाकर अपडेट करवाएं। इसके लिए उनको कोई भुगतान नहीं करना होगा।
No comments:
Write comments