DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Tuesday, March 31, 2026

स्कूली वाहनों का पोर्टल पर दर्ज कराएं ब्योरा, अब होगी ऑनलाइन निगरानी, बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग ने स्कूली वाहनों का फिटनेस दुरुस्त रखने के निर्देश दिए

स्कूली वाहनों का पोर्टल पर दर्ज कराएं ब्योरा, अब होगी ऑनलाइन निगरानी, बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग ने स्कूली वाहनों का फिटनेस दुरुस्त रखने के निर्देश दिए

अपर मुख्य सचिव बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा ने जारी किए निर्देश

लखनऊ। बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग ने स्कूली वाहनों का फिटनेस दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। विभाग के अपर मुख्य सचिव की ओर से सभी डीआईओएस और बीएसए को जारी निर्देश में कहा गया है कि स्कूल के वाहन हादसों का शिकार न होने पाए। वाहनों की निगरानी के लिए एक पोर्टल बनाया गया है। इससे परिवहन मुख्यालय से वाहनों की खामी का पता चल जाएगा और प्रत्येक वाहन की स्थिति पर नजर रहेगी।


सभी डीआईओएस व बीएसए को जारी निर्देश में कहा गया है कि 15 अप्रैल तक अभियान चलाकर पोर्टल पर सभी स्कूलों का डाटा फीड कराएं। वाहन संबंधी डाटा में वाहन का पंजीकरण नंबर, वाहन का प्रकार, वाहन की आयु, वाहन मॉडल, इंजन संख्या, चेसिस संख्या, वाहन स्वामी का नाम, पता, मोबाइल नंबर, परमिट संख्या व उसकी वैधता तिथि, फिटनेस प्रमाणपत्र, बीमा प्रमाण पत्र, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र, जीपीएस की स्थिति व सीसीटीवी कैमरों हैं या नहीं, सभी जानकारियां पोर्टल पर अपलोड करनी होंगी। इससे आसानी से जानकारी मिल जाएगी कि कौन सा वाहन कब अनफिट हो रहा है या फिर कोई अन्य कमी है तो संबंधित जिले के अधिकारियों व स्कूल प्रशासन से संपर्क कर उसको दुरुस्त किया जाएगा।

वाहन के विवरण के साथ स्कूल वाहन चालकों का ब्योरा देना होगा। इसमें चालक का नाम, पता, मोबाइल नंबर, डीएल की डिटेल, चालक का अनुभव प्रमाणपत्र, पुलिस सत्यापन रिपोर्ट, मेडिकल रिपोर्ट आदि भी देना होगा। इससे चालक की भी निगरानी की जा सकेगी। 

No comments:
Write comments