DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Friday, March 20, 2026

एक्सपोजर विजिट में लापरवाही, शिक्षकों और बच्चों को बजट के बावजूद शैक्षिक भ्रमण कराने में जिले हुए फिसड्डी, DGSE ने जताई नाराजगी

एक्सपोजर विजिट में लापरवाही, शिक्षकों और बच्चों को बजट के बावजूद शैक्षिक भ्रमण कराने में जिले हुए फिसड्डी, DGSE ने जताई नाराजगी 

मात्र बस्ती मंडल में शिक्षकों को कराया गया भ्रमण

बच्चों को भ्रमण कराने की भी नहीं मिली जानकारी

लखनऊ। प्रदेश में पीएमश्री योजना के तहत 150 शिक्षकों व राष्ट्रीय अविष्कार अभियान में बच्चों को एक्सपोजर विजिट कराने के लिए पूर्व में बजट दिया गया था। किंतु इसमें जिला स्तर पर लापरवाही देखने को मिली है। शिक्षकों के मामले में मात्र बस्ती मंडल ने ही भ्रमण कराया है। वहीं बच्चों के भ्रमण की सूचना अभी तक किसी जिले से नहीं दी गई है। मुख्यालय ने इस पर नाराजगी जताई है।


महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी की ओर से सभी मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक व बीएसए को भेजे पत्र में कहा गया है कि प्रदेश के 150 शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट कराना था। अभी तक मात्र बस्ती मंडल में शिक्षकों का एक्सपोजर विजिट कराया गया है। अन्य मंडल में इसके पूरा न कराने की स्थिति खेदजनक है। उन्होंने निर्देश दिया है कि इसकी जानकारी 31 मार्च तक हर हाल में पोर्टल पर उपलब्ध कराएं।

श्रीहरिकोटा, इसी तरह राष्ट्रीय अविष्कार अभियान में 150 छात्रों को बंगलुरू, अहमदाबाद, गांधीनगर का चार दिन की एक्सपोजर विजिट कराना है। इसमें जिले से दो मॉडल का निर्माण कराने वाले विजेता को फरवरी में भ्रमण कराना था। किंतु कहीं से भी अभी तक एक्सपोजर विजिट की जानकारी परियोजना कार्यालय को नहीं दी गई है। यह स्थिति खेदजनक है। ऐसे में 31 मार्च तक बच्चों का भ्रमण कराते हुए इसकी सूचना उपलब्ध कराएं।

No comments:
Write comments