नवोदय विद्यालय कक्षा 6 का रिजल्ट जारी, जानें आगे कैसे होगा एडमिशन और जरूरी डॉक्यूमेंट्स के बारे में
रिजल्ट देखें इस लिंक से : https://cbseit.in/cbse/2026/nvsrst/NVS_Cls6.aspx
JNVST Class 6 Result 2026 : जवाहर नवोदय विद्यालयों में कक्षा 6 में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है. स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट और सीबीएसई पोर्टल पर जाकर अपने नतीजे चेक कर सकते हैं. आइए जानते हैं रिजल्ट के बाद के स्टेप्स के बारे में.
JNVST Class 6 Result 2026 : नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने 17 मार्च को कक्षा 6 के की प्रवेश परीक्षा (JNVST) का रिजल्ट जारी कर दिया. स्टूडेंट्स अब अपना रिजल्ट नवोदय की वेबसाइट navodaya.gov.in या सीबीएसई पोर्टल cbseit.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. कक्षा 6 में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा देने वाले बच्चों को को इस रिजल्ट के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा. अब एडमिशन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी.
JNVST Class 6 Result 2026 देश में कुल 661 नवोदय विद्यालय हैं. नवोदय विद्यालयों में एडमिशन के लिए अभी कई प्रोसेस बाकी हैं. जिसमें डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन, मेडिकल चेकअप, एडमिशन फॉर्म भरना, स्कूल अलॉटमेंट और ज्वाइनिंग शामिल है. इसके अलावा पेरेंट्स काउंसलिंग/मीटिंग भी होती है. आइए जानते हैं पूरी प्रक्रिया को विस्तार से.
कैसे चेक करें JNVST Class 6 रिजल्ट?
सबसे पहले नवोदय की ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in या cbseit.in पर जाएं.
होमपेज पर आपको View JNVST Class 6 Result 2026 का लिंक दिखेगा, उस पर क्लिक करिए.
अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा.
यहां अपना Roll Number और Date of Birth भरिए.
इसके बाद Submit बटन पर क्लिक करिए.
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
इसे डाउनलोड करके एक प्रिंटआउट जरूर निकाल लें.
नवोदय विद्यालय में एडमिशन के लिए स्टेप्स
डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन
रिजल्ट जारी होने के बाद अब नवोदय विद्यालयों में एडमशन की प्रक्रिया शुरू होगी. अगर आपका चयन हो गया है तो डॉक्यूमेंट्स वेरीफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा. वेरीफिकेशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट-
जन्म प्रमाण पत्र
आधार कार्ड
निवास (Residence) प्रमाण
कास्ट/कैटेगरी सर्टिफिकेट (यदि लागू)
पासपोर्ट साइज फोटो
पिछली कक्षा की मार्कशीट
ट्रांसफर सर्टिफिकेट
हेल्थ चेकअप
एडमिशन से पहले बच्चे का हेल्थ चेकअप कराया जाता है. फिटनेस और सामान्य स्वास्थ्य जांच जरूरी होती है.
एडमिशन फॉर्म भरना
स्कूल एडमिशन के लिए फॉर्म देता है. जिसे भरकर जमा करना होगा. पेरेंट्स के लिए सलाह है कि फॉर्म को ध्यान से और सही-जानकारी भरें.
स्कूल अलॉटमेंट और ज्वाइनिंग
आपको किस जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन मिलेगा इसकी जानकारी दी जाएगी. तय तारीख पर स्कूल में रिपोर्ट करना होगा.
पेरेंट्स काउंसलिंग/मीटिंग
जिस स्कूल में एडमिशन मिलेगा उसके नियम, हॉस्टल, पढ़ाई आदि की जानकारी पेरेंट्स को दी जाती है. माता-पिता को जरूरी निर्देश दिए जाते हैं.
No comments:
Write comments