DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Monday, March 2, 2026

होली अवकाश अवधि में परीक्षा संबंधी कार्यों के सुचारू संचालन एवं सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में

होली अवकाश में मु्ख्यालय नहीं छोड़ेंगे यूपी बोर्ड परीक्षा ड्यूटी में लगे अधिकारी-कर्मचारी, DIOS को सख्त निर्देश

मुख्यालय छोड़ने पर माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने दिए कार्रवाई के निर्देश

जिला विद्यालय निरीक्षकों से प्रश्नपत्रों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है


प्रयागराज। यूपी बोर्ड 2026 की संचालित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं को लेकर होली अवकाश अवधि में भी सख्ती बरती जाएगी। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक डाॅ. महेंद्र देव ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश जारी करते हुए प्रश्नपत्रों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। कहा है कि एक मार्च से 4 मार्च तक होली अवकाश के दौरान परीक्षा कार्य से जुड़े कोई भी अधिकारी या कर्मचारी बिना सक्षम प्राधिकारी की लिखित अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे।

जेडी की अनुमति के बिना नहीं जाएंगे मुख्यालय के बाहर
उन्होंने स्पष्ट किया है कि जिला स्तर के अधिकारी मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी) की अनुमति के बिना मुख्यालय से बाहर नहीं जाएंगे, जबकि संयुक्त एवं अपर शिक्षा निदेशक स्तर के अधिकारी शिक्षा निदेशक की अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे। आदेश का उल्लंघन करने पर कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

स्ट्रांग रूम की सतत निगरानी के निर्देश 
परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्रों की अभेद सुरक्षा बनाए रखने के लिए स्ट्रांग रूम की सतत निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी प्रकार की सुरक्षा चूक होने पर तत्काल मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक एवं परिषद मुख्यालय को सूचना देना अनिवार्य होगा। लापरवाही पाए जाने पर केंद्र व्यवस्थापक व संबंधित प्रभारी अधिकारी के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।

24 घंटे अधिकारी व कर्मचारी फोन सक्रिय रखेंगे 
इसके अतिरिक्त सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मोबाइल फोन 24×7 सक्रिय रखने के निर्देश दिए हैं। संपर्क न होने की स्थिति को घोर लापरवाही माना जाएगा। अवकाश अवधि में स्ट्रांग रूम का आकस्मिक निरीक्षण भी सुनिश्चित किया जाएगा, जिसमें सीसीटीवी व्यवस्था, सुरक्षा एवं तैनात कर्मियों की उपस्थिति की गहन जांच की जाएगी।

गृह जनपद जाने के लिए शिक्षकों ने मांगी अनुमति
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं होली अवधि में स्थगित रहेंगी, लेकिन परीक्षा केंद्रों के स्ट्रांग रूमों में रखे प्रश्नपत्रों की सुरक्षा विभाग और यूपी बोर्ड की प्राथमिकता है। ऐसे में माध्यमिक शिक्षा निदेशक डाॅ. महेंद्र देव ने होली अवकाश अवधि में परीक्षा संबंधी कार्यों के सुचारु संचालन एवं सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षकों के लिए निर्देश जारी किए हैं।

शिक्षा निदेशक को पत्र भेजा गया है
कहा है कि अवकाश अवधि में वह (डीआइओएस) तथा परीक्षा कार्य से जुड़े अधीनस्थ अधिकारी/कर्मचारी बिना मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक की अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। इसके विरोध में राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश की ओर से होली अवकाश के दौरान परीक्षा ड्यूटी में लगे शिक्षकों को उनके गृह जनपद जाने की अनुमति देने की मांग की गई है। इसके लिए शिक्षा निदेशक को पत्र भेजा गया है।

पत्र में क्या मांग की गई?
पत्र में राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय संरक्षक रामेश्वर प्रसाद पाण्डेय एवं महामंत्री अरुण यादव ने बताया है कि 18 फरवरी से संचालित यूपी बोर्ड की वर्ष 2026 की परीक्षा के बीच एक मार्च से चार मार्च तक होली अवकाश निर्धारित है। आरोप है कि इस अवधि में परीक्षा कार्य में लगे शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं को गृह जनपद जाने में प्रशासनिक स्तर पर बाधाएं उत्पन्न की जा रही हैं। 

त्योहार पर स्वजन करते हैं उनकी प्रतीक्षा...
कहा गया है कि परीक्षा केंद्रों के स्ट्रांग रूम में सुरक्षित प्रश्नपत्रों की जिम्मेदारी केंद्र व्यवस्थापक, वाह्य केंद्र व्यवस्थापक, स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा तैनात पुलिस कर्मियों की होती है, न कि सामान्य ड्यूटी में लगे शिक्षकों की। ऐसे में शिक्षकों को अवकाश में घर जाने से रोका जाना उचित नहीं है। अनेक शिक्षक अपने गृह जनपद से दूर अन्य जिलों में कार्यरत हैं। त्योहार के अवसर पर परिवार के लोग उनकी प्रतीक्षा करते हैं। ऐसे में उनके घर न पहुंचने से उनके घर में होली का पर्व फीका हो जाएगा।


होली अवकाश अवधि में परीक्षा संबंधी कार्यों के सुचारू संचालन एवं सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में


No comments:
Write comments