यूपी में पीईटी परीक्षा के चलते 60 जिलों में आज 12वीं तक के स्कूल रहेंगे बंद
लखनऊ। यूपी में शुक्रवार को होने वाली उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के मद्देनजर शुक्रवार को प्रयागराज, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, लखनऊ, कानपुर, गाजियाबाद, नोएडा और वाराणसी समेत 60 जिलों में 12वीं तक के सभी बोर्ड के स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे।
आयोग के अध्यक्ष डॉ. एसएन साबत ने बताया कि परीक्षा के दौरान शहरों में अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों की भारी भीड़ को देखते हुए यह फैसला किया गया है। शासन की ओर से संबंधित जिलों के जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को स्कूलों में छुट्टी कराने के निर्देश जारी किए गए हैं।
No comments:
Write comments