DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Saturday, April 5, 2025

Bihar School timings changed : सुबह 6.30 बजे से लगेगी क्लास, गर्मी के चलते बिहार में स्कूलों का समय बदला


Bihar School timings changed  : सुबह 6.30 बजे से लगेगी क्लास, गर्मी के चलते बिहार में स्कूलों का समय बदला


बिहार में अब स्कूली बच्चों और शिक्षकों को सुबह जल्दी स्कूल पहुंचना होगा। शिक्षा विभाग ने गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया है।


Bihar School New Timings: बिहार में बढ़ती गर्मी के चलते स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। अब सुबह 6.30 बजे से स्कूलों का संचालन किया जाएगा। दोपहर में साढ़े 12 बजे से पहले ही बच्चों की छुट्टी कर दी जाएगी। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में शुक्रवार को आदेश जारी किया। सरकारी स्कूलों में नई समय सारणी 7 अप्रैल से 1 जून तक लागू रहेगी।


शिक्षा विभाग के माध्यमिक शिक्षा कार्यालय द्वारा शुक्रवार को सरकारी स्कूलों का पूरा नया टाइम टेबल जारी किया। इसमें सुबह 6.30 बजे विद्यालय शुरू होने का समय निर्धारित किया गया है। प्रार्थना होने के बाद पहला पीरियड 7 बजे से शुरू हो जाएगा। फिर सुबह 9 बजे से 40 मिनट का मध्यांतर होगा। कुल 6 पीरियड लगने के बाद 12 बजकर 20 मिनट पर छात्र-छात्राओं की छुट्टी कर दी जाएगी। वहीं, शिक्षकों की छुट्टी 12.30 बजे के बाद होगी।


बता दें कि बिहार में लगातार गर्मी का कहर बढ़ता जा रहा है। दक्षिण बिहार में तो पिछले दिनों पारा 40 डिग्री के पार चला गया था। आने वाले दिनों में हीटवेव के साथ भीषण गर्मी पड़ने की आशंका है। ऐसे में शिक्षक संघ और अभिभावक लगातार स्कूलों के समय में परिवर्तन करने की मांग कर रहे थे। इसी की ध्यान में रखते हुए स्कूलों का समय बदला गया है। हालांकि, सुबह जल्दी 6.30 बजे से ही स्कूल शुरू होने पर बच्चों को थोड़ी परेशानी हो सकती है।


No comments:
Write comments