DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बागपत बाँदा बांदा बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लख़नऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Monday, May 15, 2023

CISCE Result 2023 : ICSE में 98.94% और ISC में 96.93% हुए पास, यहां चेक करें मार्क्स

CISCE Result 2023 : ICSE में 98.94% और ISC में 96.93% हुए पास, यहां चेक करें मार्क्स 


नई दिल्‍ली | ICSE, ISC Board Result 2023 Declared LIVE: ICSE 10वीं और ISC 12वीं क्लास के बोर्ड रिजल्‍ट जारी कर दिया गया है. स्टूडेंट्स अब CISCE की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org और results.cisce.in पर अपना बोर्ड रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है.


 बोर्ड ने आज 14 मई को ICSE (कक्षा 10वीं) और ISC (कक्षा 12वीं) का रिजल्ट 2023 जारी कर दिया है. ICSE में 98.94% और ISC में 96.93% छात्र पास हुए हैं.



ICSE, ISC Result 2023: यहां देखें रिजल्ट चेक करने का तरीका
स्टेप 1: सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएं. 
स्टेप 2: होम पेज पर, ICSE या ISC कोर्स सेलेक्ट करें. 
स्टेप 3: अब लॉग इन क्रेडेंशियल्स जैसे इंडेक्स नंबर, UID व कैप्चा कोड दर्ज करें. 
स्टेप 4: आपका 'ICSE Class 10th Result 2023' या 'ISC Class 12th Result 2023' स्क्रीन पर खुल जाएगा. 
स्टेप 5: इसे चेक और डाउनलोड करें. 
स्टेप 6: छात्र, रिजल्ट की डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करके प्रिंटआउट ले सकते हैं.



ICSE, ISC Result 2023: रीजन वाइस रिजल्ट 

ICSE - नोर्थ: 98.65%, ईस्ट: 98.47%, वेस्ट: 99.81%, साउथ: 99.69% और फॉरेन: 92.86%
ISC - नोर्थ: 96.51%, ईस्ट: 96.63%, वेस्ट: 98.34%, साउथ: 99.20% और फॉरेन: 99.04%


ICSE 10th Result 2023 Merit List: यहां देखें टॉपर्स लिस्ट 
1. रुशील कुमार - 499 मार्क्स - 99.8%
2. अनन्या कार्तिक - 499 मार्क्स - 99.8%
3. श्रेया उपाध्याय - 499 मार्क्स - 99.8%
4. अद्वय सरदेसाई - 499 मार्क्स - 99.8%
5. यश मनीष भसीन - 499 मार्क्स - 99.8%
6. तनय सुशील शाह - 499 मार्क्स - 99.8%
7. हिया संघवी - 499 मार्क्स - 99.8%
8. अविशी सिंह - 499 मार्क्स - 99.8%
9. संबित मुखोपाध्याय - 499 मार्क्स - 99.8%



ISC 12th Result 2023: जानिए कैसा रहा 12वीं का रिजल्ट 

ISC 12वीं बोर्ड परीक्षा 2023 में कुल 98,505 छात्र उपस्थित हुए, जिनमें से 96.93% स्टूडेंट्स पास हुए हैं. आईएससी रिजल्ट 2023 में 98.01% लड़कियां और 95.96% लड़के पास हुए हैं.



ISC 12th Toppers 2023: रिया अग्रवाल ने 12वीं में टॉप किया 
रिया अग्रवाल
इप्शिता भट्टाचार्य
मोहम्मद आर्यन तारिक
सुभम कुमार अग्रवाल
मान्या गुप्ता


ICSE 10th Result 2023 LIVE: 98.94% स्टूडेंट्स हुए पास 

ICSE 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी कर दिया है. जो छात्र इस साल आईसीएसई बोर्ड परीक्षा में बैठे थे, वे अब सीआईएससीई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इस साल आईसीएससी बोर्ड परीक्षा में 98.94% स्टूडेंट्स पास हुए हैं.




ICSE और ISC का आज आएगा परिणाम


लखनऊ : सीआइएससीई की ओर से आइसीएसई 10वीं और आइएससी 12वीं का परिणाम रविवार दोपहर तीन बजे के बाद घोषित होगा। लखनऊ में 10वीं में 12 हजार और 12वीं में 10661 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है। 



करियर्स पोर्टल पर परिणाम देखा सकता है। स्कूल लाग इन आईडी और पासवर्ड से रिजल्ट निकाल सकेंगे। इस संबंध में हेल्पलाइन नंबर 18002032414 पर संपर्क कर सकते हैं। अगर कोई अंक से संतुष्ट नहीं हैं तो वह एक हजार रुपये देकर कापियों को दोबारा जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं।


No comments:
Write comments