DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Saturday, June 6, 2026

परिषदीय स्कूल खुलते ही पढ़ाई पर फोकस, किताब और अखबार पढ़ने पर रहेगा जोर, अपर मुख्य सचिव ने की सभी एडी बेसिक और बीएसए के साथ नए शैक्षिक सत्र की तैयारियों की समीक्षा

परिषदीय स्कूल खुलते ही पढ़ाई पर फोकस, किताब और अखबार पढ़ने पर रहेगा जोर, अपर मुख्य सचिव ने की सभी एडी बेसिक और बीएसए के साथ नए शैक्षिक सत्र की तैयारियों की समीक्षा 


लखनऊः गर्मी की छुट्टियों के बाद परिषदीय विद्यालय खुलते ही पढ़ाई, बच्चों की उपस्थिति और सीखने के स्तर पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। स्कूलों में विद्यार्थियों को नियमित रूप से पुस्तकें और समाचार पत्र पढ़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा, साथ ही उनमें स्वतंत्र लेखन की आदत विकसित करने पर भी जोर रहेगा। अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा ने शुक्रवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये सभी मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशकों और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर नए शैक्षिक सत्र की तैयारियों की समीक्षा की।


निर्देश दिए कि विद्यालय खुलने से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं ताकि पहले दिन से बच्चों को बेहतर शैक्षिक माहौल मिल सके। आरटीई के तहत लंबित प्रवेश पूरे करने, स्कूल चलो अभियान को गति देने और सभी पात्र बच्चों का नामांकन व शत-प्रतिशत ट्रांजीशन सुनिश्चित करने को कहा गया। 

शिक्षकों के कौशल विकास, अंतरजनपदीय तबादलों की पारदर्शी प्रक्रिया, समग्र शिक्षा अभियान के लंबित कार्यों, स्कूल ग्रांट, पाठ्यपुस्तकों और अन्य भुगतान जल्द निपटाने के निर्देश भी दिए गए। निपुण भारत मिशन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। 

आपरेशन कायाकल्प के 19 मानक पूरे करने और छात्राओं और दिव्यांग बच्चों के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा गया। बैठक में नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के विषय में बताया गया कि अब तक सात साक्षरता परीक्षाओं में 13.82 लाख असाक्षरों ने भाग लिया, जिनमें 11.68 लाख से अधिक लोगों को साक्षर बनाया जा चुका है।

No comments:
Write comments