DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Monday, March 31, 2025

माध्यमिक के अधिकारियों-कर्मियों का होगा मेरिट आधारित तबादला, मानव संपदा पोर्टल पर भी डाटा करना होगा अपडेट

उत्तर प्रदेश शासन ने तय किया माध्यमिक शिक्षा विभाग में अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले का फॉर्मूला

माध्यमिक के अधिकारियों-कर्मियों का होगा मेरिट आधारित तबादला, मानव संपदा पोर्टल पर भी डाटा करना होगा अपडेट

31 मार्च तक मेरिट निर्धारित करने का दिया निर्देश


लखनऊ। शासन के निर्देश पर माध्यमिक शिक्षा विभाग के भी अधिकारियों-कर्मचारियों का मेरिट आधारित तबादला किया जाएगा। जून में होने वाले तबादले को देखते हुए विभाग ने 31 मार्च तक मेरिट निर्धारित करने व मानव संपदा पोर्टल पर डाटा अपडेट करने का निर्देश दिया है।

महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने निर्देश दिया है कि समूह क, ख, ग व घ के सभी कर्मचारियों की वार्षिक प्रविष्टि मानव संपदा पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज की जाए। इसके लिए आवश्यक वर्क फ्लो 30 अप्रैल तक अनिवार्य रूप से जनरेट किया जाए। अधिकारियों, कर्मचारियों व शिक्षकों की गोपनीय आख्या अप्रैल के पहले सप्ताह में अनिवार्य रूप से पूरी की जाए।


उन्होंने कहा है कि इन सभी की वार्षिक प्रविष्टि मानव संपदा पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज की जाए। अधिकारियों-कर्मचारियों के चिह्निकरण व मेरिट निर्धारित करने की प्रक्रिया 31 मार्च तक पूरी की जाए।

 महानिदेशक ने कहा है कि पूर्व में दिए गए निर्देश के बाद भी मानव संपदा पोर्टल पर डाटा अपलोड व त्रुटिरहित करने के लिए पहले भी कहा गया है। इसके बाद भी इसमें कमियां मिलती हैं। इसे समय से ठीक किया जाए। ऐसा न करने पर संबंधित अधिकारी का उत्तरदायित्व तय किया जाएगा।

No comments:
Write comments